✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

IPL फाइनल मैच में प्रदर्शन कर लौटे छऊ कलाकारों का टाटा में भव्य स्वागत

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:03:44 PM

सरायकेला (SARAIKELA) - गुजरात में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित टाटा क्रिकेट आईपीएल फाइनल मुकाबले में छऊ नृत्य का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों का झारखंड लौटने पर जोरदार स्वागत हुआ. छऊ नृत्य दल अहमदाबाद से टाटानगर स्टेशन से ईचागढ़ जाने के दौरान जगह जगह लोगों ने कलाकारों का स्वागत किया.

पूरे विश्व छऊ नृत्य का बोलबाला

बता दें कि चांडिल के चिलगु में आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो और उनके समर्थकों ने छऊ कलाकारों का जोरदार स्वागत किया. सभी कलाकारों का फूल की माला पहनाकर स्वागत किया गया. वहीं  हरेलाल महतो ने शॉल ओढ़ाकर छऊ गुरु प्रभात कुमार महतो और दल के सभी कलाकारों को सम्मानित किया. इस दौरान हरेलाल महतो ने गर्व महसूस करते हुए कहा कि उन्हें भी गर्व महसूस हो रहा है कि वे भी ईचागढ़ के पुत्र हैं. आगे उन्होंने कहा कि ईचागढ़ के एक सुदूरवर्ती गांव से छऊ नृत्य दल निकलकर आईपीएल जैसे विश्वस्तरीय मंच पर प्रदर्शन किया है जो हम सभी के लिए गर्व की बात है. आज पूरे विश्व ने ईचागढ़ के कलाकारों की प्रतिभा को देखा और जाना जाता है.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.