✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विविध : साइकिलिंग के शौकीन शहर रांची में 3 जून को विश्व साइकिल दिवस पर विशेष कार्यक्रम , शहरवासियों के सवारी के लिए 11 सौ साइकिल तैयार

BY -
Ranchi Desk
Ranchi Desk
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 3:48:50 AM

रांची- साइकिल के बहुआयामी लाभ हैं.इसका उपयोग जहां व्यक्ति को स्वस्थ रखता है वहीं यह ईंधन की बचत करते हुए पर्यावरण को प्रदूषण से बचाता है.साइकिल फॉर चेंज चैलेंज के तहत आयोजित कार्यक्रम के चौथे दिन 1 जून को रांची स्मार्ट सिटी और चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड की ओर से साइकिल फॉर लेजर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के तहत इंडियन इंन्स्टीट्यूट ऑफ इन्फॉरमेशन टेक्नॉलॉजी (IIIT) के छात्र ,कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर के कर्मी और रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के कर्मियों नें जुपमी बिल्डिंग से धुर्वा होते हुए हटिया डैम तक साइकिल चलाकर पहुंचे और डैम के किनारे भी साइकिल चलाया.

3 जून को विश्व साइकिल दिवस

मालूम हो कि 03 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है. इसके साथ ही स्मार्ट सिटी मिशन,भारत सरकार के निर्देश पर सभी स्मार्ट सिटी एक सप्ताह का साइकिल चलाओं कैंपेन चला रहे हैं. इन कैंपेन के माध्यम से लोग समाज के विभिन्न क्षेत्र के लोगों को साइकिल चलानें को लेकर सजग और उत्साहित करनें का काम कर रहे हैं. कई शहरों में ये 3 जून से शुरु होकर एक सप्ताह तक चलेगा.कई शहरों में 29 मई से ही यह कार्यक्रम शुरु हो गया है. रांची में ये कार्यक्रम 29 मई से शुरु है और 5 जून को खत्म होगा. इस दौरान पहले दिन साइकिल रैली का आयोजन किया गया तो दूसरे दिन साइकिल फ्रॉम वर्क स्टेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया. तीसरे दिन विमेन पावर साइक्लिंग करायी गयी.तो चौथे दिन साईकिल फॉर लेजर का आयोजन हुआ.

शहर में जगह जगह पब्लिक साइकिल शेयरिंग सिस्टम 

स्मार्ट सिटी रांची में साइकिल प्रोमोशन की योजना सफल है.यहां पब्लिक् बाइसिकल शेयरिंग सिस्टम काम कर रहा है.और बड़ी तादाद में लोग इस सिस्टम के साथ साथ जुड़कर इसका लाभ ले रहे हैं.रोजाना करीब 1100 साइकिल राजधानी की सड़कों पर नागरिकों को सेवा दे रही हैं.कार्यक्रम में रांची स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदक्योलियार और चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के प्रबंधक शशि रंजन मौजूद रहे.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.