☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरकारी अनाज के लिए वर्षों से भटक रहा था दिव्यांग आदिम जनजाति दम्पत्ति, डीसी ने दिलायी राशन कार्ड

सरकारी अनाज के लिए वर्षों से भटक रहा था दिव्यांग आदिम जनजाति दम्पत्ति, डीसी ने दिलायी राशन कार्ड

गुमला(GUMLA): गुमला जिला के डीसी सुशांत गौरव की पहल से एक आदिम जनजाति दिव्यांग दम्पति को राशन कार्ड बनवाकर राशन के लाभ से जोड़ा गया. घाघरा पाट के एक दिव्यांग दम्पति जिसे लंबे समय से अनाज नहीं मिल रहा था. वे काफी दिनों से परेशान थे. जंगल की काफी लंबी यात्रा करने के बाद कई बार ये लोग घाघरा ब्लॉक में राशन कार्ड बनवाने का गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी राशन कार्ड नहीं बन पा रही थी. आज जब वह डीसी सुशांत गौरव के पास पहुंचे तो डीसी ने तत्काल जिला के आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी को निर्देश दिया, जिसके बाद उन्होंने तत्काल राशन कार्ड बनवाकर उन्हें अपनी ओर से चावल और कुछ नगद राशि भी दिया. इसके बाद उन्हें उनके घर तक डाकिया योजना के तहत राशन उपलब्ध करवाया जाएगा. वहीं आसानी से काम होने से दम्पति ने खुशी व्यक्त की है.

रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह, गुमला  

Published at:01 Jun 2022 04:57 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.