☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नवनिर्वाचित मुखिया को मिली दोहरी ख़ुशी , जीत के साथ पुत्री को दिया जन्म

नवनिर्वाचित मुखिया को मिली दोहरी ख़ुशी , जीत के साथ पुत्री को दिया जन्म

धनबाद(DHANBAD) -  गोविंदपुर के  भीतिया पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया रेखा देवी के लिए  आज का  दिन दोहरी खुशी लेकर आया  .एक तरफ  रेखा देवी आज के दिन  मुखिया पद की जीत मिली तो   दूसरी ओर  30 मई को सीजर द्वारा पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई  . इस दोहरी खुशी से  रेखा देवी की खुशी का ठिकाना नहीं है . नवनिर्वाचित मुखिया रेखा देवी 1 जून को जीत का प्रमाण पत्र लेने के लिए धनबाद के आर के नगर स्थित नावाडीह अलकारी देवी अस्पताल से एम्बुलेंस से  राजकीय पॉलिटेक्निक, मतगणना स्थल पहुँची  . इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक तरफ पंचायत कि जनता का समर्थन से वह मुखिया बनी है और इधर  ईश्वर की असीम कृपा से पुत्री की प्राप्ति हुई है . उन्होंने मुखिया पद पर जीत के लिए जनता का आभार व्यक्त किया है.

रिपोर्ट : प्रकाश ,धनबाद 

Published at:01 Jun 2022 04:46 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.