गुमला(GUMLA): गुमला जिला के उप-विकास आयुक्त हेमन्त सती ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बताया कि आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पांच लाख पेड़ लगाने की योजना है. उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न स्थलों पर इस बार एक साथ पांच लाख पेड़ लगाए जाएंगे.
उन्होंने कहा कि इसके लिए आम लोगों को भी सहयोग करना चाहिए, क्योंकि प्रकृति को स्वस्थ रखना हम सब की जवाबदेही है. पर्यावरण सुरक्षित रहेगा. तभी हम सुरक्षित रहेंगे. उन्होंने कहा कि डीसी सुशांत गौरव ने इसे लेकर विगत दिनों बैठक कर कार्य योजना बना ली गई है. जिसके बाद पूरी उत्साह के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी टीम लग गयी है.
रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह, गुमला