सिमडेगा (SIMDEGA) - सिमडेगा में समाज की कुप्रथा को दर्शाता एक अजीबोगरीब मामला सामने आया. एक व्यक्ति द्वारा यहां एक बालिग और एक नाबालिग से भी शादी करने का मामला प्रकाश में आया. सिमडेगा के केरसई थाना क्षेत्र के बाघडेगा महुवाटोली में एक युवक विनोद मांझी द्वारा एक बालिग और एक नाबालिग दोनों के साथ शादी करने की तैयारी में था. शादी बुधवार को होनी थी. बाघडेगा महुवाटोली के विनोद मांझी की शादी सेवई निवासी एक लड़की से तय हुई थी. लेकिन विनोद मांझी का बाघडेगा तेतरटोली की एक नाबालिग छात्रा से भी प्रेम प्रसंग था और वह उससे भी शादी की तैयारी में था. मामले की सूचना पर केरसई थाना प्रभारी राजेश कुमार प्रखंड प्रशासन और सीडब्ल्यूसी के पदाधिकारी के साथ गांव वालों को समझकर शादी रूकवाई और लड़के हिरासत में लिया गया.
पोस्को एक्ट
पुलिस ने मामले में लडके के विरूद्ध सीडब्लूसी के आवेदन पर पोस्को एक्ट के केस नंबर 15/22 तहत मामला दर्ज किया है. वहीं लड़के को जेल भेज कर नाबालिक बच्ची को सीडब्ल्यूसी के हवाले कर दिया है. सीडब्यूसी बच्ची की काउंसलिंग कर रही है.
रिपोर्ट : अमित रंजन, सिमडेगा
