✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING : किसान नेता की गिरफ्तारी के बाद जोरदार हंगामा, पुलिस- प्रदर्शनकारियों में तीखी झड़प, रणक्षेत्र में बदला शहर

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:52:44 PM

गिरिडीह (GIRIDIH) - किसान मोर्चा के नेता अवधेश सिंह की गिरफ्तारी और रजिस्टर टू को लेकर मंगलवार को गिरिडीह के टावर चौक में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर जोरदार हंगामा हुआ. प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी किया. नगर थाना प्रभारी समेत कई जवानों के साथ इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने धक्का मुक्की किया. तो रोड जाम कर टावर चौक पर धरना दिया.

पुलिस जीप के नीचे लेटे प्रदर्शनकारी

इस दौरान सदर एसडीएम विशाल दीप खलको और नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी समेत कई अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों को समझने का काफी प्रयास किया. लेकिन कोई अधिकारियों की सुनने को तैयार नहीं था. इसी धक्का मुक्की के बीच एक महिला प्रदर्शनकारी पुलिस जीप में बैठ गई. बगोदर के कुंजलाल साहू इसी पुलिस जीप के नीचे सो गया और सीधा टायर के नीचे चला गया. काफी प्रयास के बाद उसे पुलिस जीप से बाहर निकाला गया. इसके बाद भी कोई अधिकारियों की सुनने को तैयार नहीं था. एक एक प्रदर्शनकारी हाथों में तख्ती लिए प्रदर्शन कर रहे थे. वहीं किसान मोर्चा के नेता को जेल से रिहा करने की मांग कर रहे थे. लिहाजा, पूरा टावर चौक पुलिस और प्रदर्शनकारी के बीच रणक्षेत्र में बदल गया.

रिपोर्ट : दीनेश कुमार, गिरिडीह

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.