✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING : युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, हत्या की आशंका

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:54:14 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - जमशेदपुर से सटे सरायकेला जिला के आर आई टी थाना क्षेत्र में एक युवक के शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जांच किया. पुलिस का कहना है कि पहली दृष्टि से यह हत्या की घटना लग रहा है. सूत्रों की माने तो मृतक का गला घोंट कर हत्या करने को बाद शव को साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से खरकाई नदी में फेंक दिया गया है. कुछ ही समय में शव मिलने की खबर जंगल की आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई. जानकारी के अनुसार मृतक सहारा गार्डन सिटी का निवासी था. जो आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में काम करता था.

कार्रवाई की मांग

मामले की कार्रवाई शुरु करते पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की. मृतक के परिवार वालों ने हत्या करने वालों के नाम भी बताया है. इसके आधार पर पुलिस 5 लोगों को डिटेन करने के साथ उनसे पूछताछ कर रही है. वहीं घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर शव को अपने कब्जे में ले लिया हैं. हालांकि पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी कि लोगों को समझाया बुझाया जाए लेकिन आक्रोशित लोग मानने को तैयार नहीं है. फिलहाल पुलिस के आश्वासन के बाद शव पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और मामले की तहकीकात शुरू कर दी हैं.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.