✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

तेज रफ्तार का कहर : साइकिल सवार को कुचला, डिवाडर को तोड़ घर में घुसा टेलर, एक की मौत

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:53:39 PM

सरायकेला (SARAIKELA) - जिले के की खूंखार सड़कों पर मौत का सफर जारी है. मंगलवार की सुबह गम्हरिया थाना क्षेत्र में बेलगाम टेलर ने साइकिल सवार युवक को रौंद दिया. जिससे साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना से मौके पर अफरा-तफरी का महौल हो गया. वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए जांच में जुट गई.

जानिए घटनाक्रम

जानकारी के अनुसार साइकिल सवार गम्हरिया से होते हुए उषा मोड़ ड्यूटी के लिए आ रहा था. वहीं बेलगाम टेलर कांड्रा की तरफ से आ रही थी. जैसे ही टेलर केपीएस स्कूल के पास पहुंचा कि विपरीत दिशा से सर्विस रोड से ड्यूटी जा रहे साइकिल सवार को कुचलते हुए सर्विस रोड के डिवाइडर को तोड़ते हुए एक घर में जा घुसा. इससे युवक की जहां दर्दनाक मौत हो गयी. वहीं घर का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेलर की रफ्तार इतनी तेज थी, कि केपीएस स्कूल के समीप चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क से दूसरे छोर पर सर्विस रोड में बने गार्डवाल को तोड़ते हुए सर्विस रोड की तरफ घूम गया और साइकिल सवार को कुचल दिया. मृतक की पहचान 40 वर्षीय कृष्णा बेहरा के रूप में हुई है.  जो गम्हरिया स्टेशन का रहने वाला बताया जा रहा है. मृतक की पत्नी का नाम शेफ़ाली बेहरा है.

परिजनों में शोक

इस दर्दनाक घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.  मृतक के तीन छोटे- छोटे बच्चे हैं. घटना के बाद टेलर का चालक मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है. उधर घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.