धनबाद(DHANBAD): कतरास के रानी बाजार में सोमवार की देर रात को डाका पड़ा है. डकैतों ने रानी बाजार के उमाशंकर सिंह के घर के सारे सामान समेट ले गए. उमाशंकर सिंह घर में अकेले थे. उनकी पत्नी किसी शादी समारोह में भाग लेने के लिए बाहर गई हुई है. जानकारी के अनुसार रात एक बजे के बाद डकैत घर में प्रवेश किए और उमा शंकर सिंह को अकेले पाकर उनको कब्जे में ले लिया. इसके पहले उनके साथ मारपीट की गई और हथियार के बल पर उनसे घर में रखे सामानों की जानकारी डकैतो ने ली. फिर करीब 2:30 से 3 घंटे तक लूटपाट करते रहे. लूटपाट करने के बाद डकैत आराम से निकल गए. उमाशंकर सिंह को चोट है. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है.
BREAKING: कतरास के रानी बाजार में डाका ,घर मालिक को घायल कर लूटपाट

Published at:31 May 2022 11:26 AM (IST)
Tags:News