✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन्स योजना से गुमला की दो बेटियों भी लाभान्वित , पीएम की उपस्थिति में डीसी ने सौंपा कीट

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:49:25 PM

गुमला(GUMLA): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन्स’ योजना के तहत चिन्हित लाभुकों को प्रदान किये जाने वाले सभी लाभों और सेवाओं को ऑनलाईन जारी किया गया. इस योजना के तहत ये लाभ गुमला के कोविड प्रभावित अनाथ बच्चों के कल्याण और सर्वोतम हितों के लिए उनके 23 वर्ष आयु पूरी होने तक जारी रहेगी. गुमला जिले में भी पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन्स योजना आच्छादित दो बालिकाओं को इस कार्यक्रम मे प्रधानमंत्री की ऑनलाईन उपस्थिति में उपायुक्त द्वारा पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन्स कीट प्रदान किया गया. जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा जारी स्नेहपत्र, प्रमाण-पत्र, हेल्थ कार्ड और बैक पास बुक प्रदान किया गया. प्रधान मंत्री द्वारा कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूली बच्चे जो ’पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन्स योजना से आच्छादित है, उन्हें 20 हजार रूपये प्रति वर्ष छात्रवृति ऑनलाईन माध्यम से प्रदान की गई.

जिला प्रशासन हमेशा साथ है : उपायुक्त

पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन्स योजना का उदेश्य कोविड से अनाथ और बेसहारा बच्चों को उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा को ध्यान देते हुए उनके 23 वर्ष के आयु तक वितीय सहायता के साथ उनका आत्मनिर्भर अस्तित्व तैयार करना है. उपायुक्त ने दोनो बालिकाओं एवं उनके अभिभावक को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन हमेशा उनके साथ हैं, कोई भी समस्या होने पर तुरंत इसकी सूचना जिला प्रशासन को दें. साथ ही दोनों बालिकाओं के बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी.

रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह, गुमला

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.