✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एम्बुलेंस घोटाला के खिलाफ तीन दिवसीय धरना शुरू, 6 मई को आत्मदाह की चेतावनी

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:47:22 PM

धनबाद(DHANBAD) - कोयलांचल वाहन ओनर्स एसोसिएशन के बैनर तले आज बीसीसीएल के सिजुआ एरिया में नियमों को ताक पर रखकर 4 एम्बुलेंस लेने के खिलाफ तीन दिवसीय धरना शुरू हुआ है. कोयलांचल वाहन ओनर्स एसोसिएशन के आंदोलन को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन,  बिहार कोलियरी कामगार यूनियन और जोगता नागरिक  समिति का समर्थन है.  

अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि कमीशनखोरी के तहत महाराष्ट्र की कंपनी से 4 एम्बुलेंस लिया गया है.  यहाँ के लोगों का रोजगार छीन कर गलत तरीके से महाराष्ट्र के लोगों को रोजगार दिया गया है.  इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे.  यहाँ के स्थानीय लोगों का रोजगार बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है.  सिजुआ एरिया महाप्रबंधक द्वारा धरना को अवैध कहे जाने पर  कहा कि जब हमारा आंदोलन अवैध है तो आंदोलन को होने क्यों दिया गया.   कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन 4 एम्बुलेंस लेने में काफी कोताही बरता है.  4 एम्बुलेंस में से एक एम्बुलेंस डिलीवरी वैन है , जिसे भी स्वीकार कर लिया गया है. 

 इतना ही नहीं ,टेंडर में भाग लेने वाले महाराष्ट्र की कंपनी के नाम पर एक भी वाहन नहीं है , जबकि  नियम है कि टेंडर लेने वाले के नाम पर ही सभी वाहन होने चाहिए.   सचिव मो ग्यास ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन ने 4 एम्बुलेंस को लेने में कई गलती की है.  सिजुआ एरिया के वाहन इंचार्ज अधिकारी ने अपनी पूरी मनमानी की है. यह  सब केवल कमीशन के लिए किया गया है.  कमीशन के चक्कर में यहाँ के अधिकारी 8 गरीब वाहन मालिकों को बेरोजगार कर दिया.  सचिव ने कहा कि जब तक हमारी मांग को पूरा नहीं की जाएगी , तब तक हमलोगो का आंदोलन जारी रहेगा. 


 सिजुआ एरिया के सचिव बीएन पांडेय ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन अपनी मनमानी से बाज नहीं आया और 5 जून तक हमारी मांग पूरी नहीं हुई  तो 6 जून को मैं सिजुआ एरिया के महा प्रबंधक कार्यालय के समक्ष आत्मदाह कर लूंगा.  जिसकी सारी जिम्मेवारी जीएम और वाहन इंचार्ज अधिकारी चन्दन श्रीवास्तव की होगी. एसोसिएशन के चल रहे धरना को देखते हुए राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के एरिया सचिव रामप्रीत यादव एवं बासजोड़ा अध्यक्ष रवि चौबे, बिहार कोलियरी कर्मचारी संघ के एरिया सचिव नागेंद्र वर्मा एवं जोगता नागरिक समिति के अध्यक्ष अनुज सिन्हा उर्फ़ पलटू  ने कहा कि बीसीसीएल  यहाँ के गरीब वाहन मालिकों का  रोजगार छीनने का काम कर रहा है.  हम  जमकर विरोध करेंगे. 

 

रिपोर्ट :प्रकाश ,धनबाद  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.