✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोयलांचल की खूबसूरत वर्टिकल गार्डेन को उजाड़ने में जुटे हैं असमाजिक तत्व

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:47:42 PM

धनबाद (DHANBAD) - शहर हमारा है, हमें ही इसे सुंदर बनाना है.  अगर कोई भी विभाग  या व्यक्ति इसे सुंदर बनाने की कोशिश कर रहा है या बना दिया है तो उसकी रखवाली की जिम्मेवारी भी हमारी ही है. अगर हम पौधों को नष्ट करेंगे ,गमलों को लेकर भाग जाएंगे तो फिर हमारा शहर सुंदर कैसे रहेगा.  यह एक बहुत बड़ा सवाल है और यह सवाल इसलिए उठ रहा है कि धनबाद के लुबी सर्कुलर रोड में निगम द्वारा बनाया गया वर्टिकल  गार्डन के तीन गमलों को कोई उठा कर ले गया है.  जिसका चिह्न साफ दिखाई दे रहा है.

शहर के लूटेरे

एक तरफ नगर निगम सड़क के किनारे घोड़ा, हाथी,  मोर का स्टेचू बना कर शहर को सुंदर बनाने और दिखाने का प्रयास कर रहा है.  दूसरी ओर अगर हम नहीं सुधरेंगे तो फिर यह निगम का प्रयास भी व्यर्थ हो जाएगा और हमारा शहर गंदा के गंदा ही रहेगा. धनबाद के साथ सबसे बड़ा दुर्भाग्य यह है कि यहां साफ-सुथरा के प्रति लोगों में जागरूकता नहीं है.  हम और आप ही जब बड़े शहरों में जाते हैं तो वहां के कायदे- कानून के अनुसार अपने को ढाल लेते हैं लेकिन धनबाद में रहते हुए सारे कायदे- कानून को ताक पर रखकर चलते हैं, ऐसे में हमारा शहर सुंदर कैसे रहेगा.

 रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह, धनबाद

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.