✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कलयुगी बहन ने जायदाद की लालच में भाई की हत्या की दे डाली सुपारी, हुई गिरफ्तार

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:31:16 PM

गुमला(GUMLA): भरनो थाना क्षेत्र के भड़गांव निवासी पारा शिक्षक राजेन्द्र लोहरा के हत्या के साजिशकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है. 

इस बात की जानकारी देते हुए एसडीपीओ मनीष चन्द्र लाल ने बताया कि पारा शिक्षक राजेन्द्र लोहरा की बीते 16 मई की शाम उसी के घर के सामने सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस द्वारा इस हत्याकांड के उद्भेदन के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था. एसडीपीओ ने बताया कि हत्या से पूर्ब राजेन्द्र से बीते 7 दिसंबर 2021 को फ़ोन पर धमकी देकर रंगदारी मांगी जा रही थी, जिसे लेकर राजेन्द्र द्वारा 8 दिसंबर 2021 को भरनो थाना में जान से मारने और रंगदारी मांगने को लेकर अज्ञात अपराधकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाया गया था. 

बहन ने ही रची थी भाई को मारने की साजिश

इधर राजेन्द्र की हत्या के बाद पुलिस द्वारा तफ्तीश में जुटने पर पुलिस के सामने ये बात सामने आई कि सिमडेगा जिला के बीरू निवासी राजेंद्र की बहन रजनी द्वारा सुपारी किलर से 1 लाख 65 हजार रु देकर अपने भाई राजेन्द्र लोहरा की हत्या की और रंगदारी  मांगने  की साजिश की बात सामने आई. रजनी द्वारा पुलिस के सामने यह बात स्वीकार किया कि सम्पति को लेकर ही अपने सगे भाई की हत्या करवाने और उससे रंगदारी मंगवाने के लिए उसने साजिश रची थी. रजनी ने यह भी बताया कि उसके उसके दो भाई थे, उसके छोटे भाई की मौत कोरोना काल मे मौत हो गई थी और राजेंद्र एकलौता बच गया. राजेन्द्र एक पारा शिक्षक था और उसे सड़क चौड़ीकरण में 35 लाख रुपये मुआवजा भी मिला था. रजनी ने उस पैसे में से कुछ पैसा राजेंद्र से मांगी थी पर राजेंद्र ने नया घर बनवा रहें हैं बोल कर एक भी पैसा रजनी को नही दिया. इससे रजनी बहुत गुस्सा हो गई और वह राजेंद्र की हत्या की साजिश रचने लगी. इसके बाद रजनी ने सुरेंद्र तुरी जो कि सुपारी किलर है उससे सम्पर्क किया और 1 लाख 65 हजार रुपये में डील तय कर दी.

हत्या किसने की? खुलासा होना बाकी

पुलिस  ने बताया कि अभी सिर्फ रंगदारी मांगने और धमकाने का मामला का खुलासा हुआ है. अभी पुलिस जांच कर रही है कि राजेन्द्र लोहरा की हत्या किसने कराई है. एसडीपीओ ने बताया कि बहुत जल्द हत्या में शामिल आरोपियों को भी धर दबोचा जाएगा. बताते चले कि पारा शिक्षक राजेन्द्र लोहरा की बहन द्वारा सिर्फ हत्या की साजिश रची गयी थी परन्तु उसकी हत्या किसने की है इसका खुलासा अब तक नही हो पाया है. कयास ये लगाया जा रहा है कि भाई-बहन की दुश्मनी में किसी तीसरे ने राजेन्द्र की हत्या तो नही करा दिया ? अब पुलिसिया जांच में ही यह खुलासा होगी कि आखिर पारा शिक्षक का हत्यारा कौन है. 

रिपोर्ट: प्रेम कुमार सिंह, भरनो(गुमला)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.