☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नक्सलियों के नाम पर रंगदारी मांगने वाला कुख्यात अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 6 हाईटेक मोबाइल बरामद

रांची(RANCHI): राजधानी रांची अपराधियों के लिए पनाहगाह बन चुका है. हर दिन रंगदारी और लूट के मामले को अंजाम दिया जा रहा है. इसी कड़ी में रांची पुलिस ने कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी पर झारखंड और बंगाल में 60 से अधिक मामले दर्ज है. अपराधी हाई टेक मोबाइल फोन का भी इस्तेमाल करता था, जिससे पुलिस उसे ट्रैक नहीं कर पाती थी. गिरफ्तार कुख्यात अपराधी का नाम धनंजय प्रधान है. वह लेवी के पैसे के बदले हथियार की भी मांग किया करता था. अपराधी की गिरफ्तारी रांची से की गई है.

ग्रामीण एसपी ने दी जानकारी

इस मामले में प्रेस वार्ता कर ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने कहा कि कांटा टोली फ्लाई ओवर के ठेकेदार और बुंडू में टोल प्लाजा से plfi के नाम पर रंगदारी  की मांग किया जा रहा था. इस मामले में नामकुम और बुंडू थाना पुलिस ने मिल कर कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि यह अपराधी कभी माओवादी के नाम पर तो कभी PLFI के नाम पर रंगदारी मांगने का काम करता था. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के पास से छह मोबाइल फोन बरामद किया गया है. तीन फोन काफी छोटा है, जो काफी हाइटेक है. उन्होंने बताया कि झारखंड के अलावा बंगाल में इस अपराधी पर 60 से अधिक मामले दर्ज है. उन्होंने बताया कि पुलिस अपराधी को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाने की कोशिश करेगी. उन्होंने बताया कि इस अपराधी पर बुंडू और नामकुम CO को भी धमकी देने का मामला दर्ज है. उन्होंने बताया कि इसके साथ और भी कई लोग शामिल हैं. पुलिस सत्यापन के बाद उनपर भी दबिश बनाएंगी.

रिपोर्ट: समीर हुसैन, रांची

Published at: 29 May 2022 05:14 PM (IST)
Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.