धनबाद(DHANBAD) - वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान के घर रविवार को पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू की. पूरी तैयारी और भारी बंदोबस्त के बीच पुलिस सुबह 11 बजे के बाद कार्रवाई शुरू की. इस दौरान वासेपुर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी. प्रिंस खान के घर के अगल-बगल की छतों पर भी पुलिस तैनात की गई थी. मतलब की पुलिस ने ऐसी व्यवस्था कर रखी थी कि कोई चू चापड़ नहीं कर सके.
प्रिंस के कारनामे
कुर्की की कार्रवाई डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर अमर कुमार पांडे, और बैंक मोड़ थाना प्रभारी पीके सिंह के नेतृत्व में चल रही है. बता दें कि प्रिंस खान पुलिस के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती बन गया है. रंगदारी के लिए व्यवसायियों को धमकाना, उनके घरों पर गोलीबारी कराना, उसके बाद वीडियो जारी कर पुलिस को ललकारना, यह सब रोज की बात प्रिंस खान के लिए हो गई है.
हत्याकांड के बाद से फरार आरोपी
किसी को कहता है कि पुलिस के चंगुल में फंसे हो तो खोपड़ी खोल देंगे ,तो किसी को कहता है कि एके-47 से भून देंगे. वासेपुर के जमीन कारोबारी नन्हे हत्याकांड के बाद से प्रिंस फरार है और वह फेरारी में रहते हुए लोगों को धमका रहा है, डरा रहा है, पुलिस को ललकार रहा है. हालांकि पुलिस ने उसके कई गुर्गो को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है वाबजूद प्रिंस खान की अकड़ बरक़रार है.
रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंह, धनबाद