हजारीबाग (HAZARIBAGH) - हजारीबाग का लाल शहीद संदीप पाल का शव रविवार हजारीबाग पहुंचा. बता दें कि शहीद संदीप पाल का निधन 27 मई को लद्दाख के एक सड़क हादसे में हुआ. घटना की सूचना के बाद हजारीबाग के लोग काफी मायूस थे और शव आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.
घर में शोक की लहर
वहीं हजारीबाग के कई युवा शहर आने से पहले ही कोनार पुल के पास जमा होकर शहीद के पार्थिव शरीर के आने का ना सिर्फ इंतजार कर रहे थे बल्कि भारत माता के नारे के साथ साथ शहीद संदीप पाल अमर रहे का नारा भी बुलंद कर रहे थे. वहीं संदीप पाल का शव पहुंचते ही घर में चीख-पुकार मच गई. संदीप पाल सिख रेजीमेंट के 22 बटालियन में बताओ नायक पदस्थापित थे. 30 वर्षीय संदीप पाल के निधन के बाद उनके परिजनों का हिम्मत बढ़ाने के लिए ना सिर्फ जिला प्रशासन के लोग बल्कि स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उनके घर पहुंचकर इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े नजर आए.
रिपोर्ट : राकेश कुमार, हजारीबाग