✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रेल यात्रियों के लिए राहत : चंबल एक्सप्रेस में जुड़ेगें एक्ट्रा कोच, गर्मी की छुटी में यात्रियों के भीड़ को टैकल करने के लिए रेलवे ने बनाई योजना

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:44:35 PM

झुमरी तिलैया (JHUMRI TILAIYA) – रेलवे द्वारा यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत दी गई है. बता दें कि इस साल धनबाद कोडरमा गया जक्शन होकर समर स्पेशल ट्रेन अब तक नहीं चली है और न ही चलने की संभावना है. इसके विकल्प के तौर पर रेलवे ने भीड़भाड़ वाली ट्रेनों में एक्सट्रा कोच जोड़ने की प्लानिंग की है. देशभर के अलग-अलग रूटों पर चलने वाली ट्रेनों में स्लीपर और थर्ड एसी के कोच जुड़ेंगे. इनमें ज्यादातर ट्रेनों में थर्ड एसी कोच को प्राथमिकता मिल रही है. ऐसे में यात्रियों को काफी सुविधा होगी.

प्लानिंग की वजह

रेलवे की यह प्लानिंग की वजह यह है कि यात्रियों की डिमांड थर्ड एसी में ज्यादा है. रेलवे को इससे आमदनी भी ज्यादा होती है. जून की शुरुआत के साथ ही ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जुड़ने लगेंगे. धनबाद कोडरमा होकर चलने वाली कोलकाता-मदार एक्सप्रेस और कोलकाता-बीकानेर प्रताप एक्सप्रेस में थर्ड एसी का अतिरिक्त कोच जुड़ेगा. इसके साथ ही यात्रियों की लंबी प्रतीक्षा सूची के मद्देनजर रेलवे ने हावड़ा से मथुरा जानेवाली चंबल एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच जोड़ने की घोषणा की है. वहीं 12178 मथुरा-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस में छह जून और 12177 हावड़ा-मथुरा चंबल एक्सप्रेस में 10 जून से अतिरिक्त कोच जुड़ेगा. इसके साथ ही हावड़ा से आगरा कैंट जानेवाली चंबल एक्सप्रेस में भी अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा. हावड़ा से सात जून और आगरा कैंट से चलने वाली ट्रेन में नौ जून से अतिरिक्त कोच जुड़ेगा. रेलवे के अधिकारी के अनुसार अधिक भीड़ वाली ट्रेनों में उपलब्धता के आधार पर अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं. कुछ हिस्से में समर स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं.

रिपोर्ट : अमिल कुमार, झुमरी तिलैया

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.