रांची(RANCHI): - मंकीपॉक्स बीमारी को लेकर झारखंड का स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है.स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की है.
अपर मुख्य सचिव ने सभी सिविल सर्जन को आवश्यक तैयारी का निर्देश दिया है.इसके लिए सावधानी बरतने को कहा गया है. वैसे झारखंड में अभी तक इस बीमारी का कोई केस नहीं आया है.फिर भी तैयारी करने को कहा गया है. मुंबई में सरकार के द्वारा मंकीपॉक्स के लिए अलग से वार्ड का इंतजाम किया गया है.विदेशों में मंकीपॉक्स के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं भारत सरकार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को सतर्क किया है. इसी कड़ी में झारखंड सरकार की कार्रवाई कर रही है.
