☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दिउड़ी मंदिर में क्रिकेटर राहुल त्रिपाठी ने की पूजा-् अर्चना

दिउड़ी मंदिर में क्रिकेटर राहुल त्रिपाठी ने की पूजा-् अर्चना

रांची(RANCHI): आईपीएल के स्टार बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी रांची पहुंचे. जहां उन्होंने जिले के तमाड़ प्रखंड क्षेत्र के सोलहभुजी मां दिउड़ी के प्रांगण में परिवार के संग पहुंचकर पूजा अर्चना की. त्रिपाठी 11:15 पर मंदिर के प्रांगण में पहुंचे और आधा घंटा तक रुककर माता के चरणों में माथा टेका और विधि-विधान से पूजा अर्चना की. क्रिकेट के चाहने वालों को जैसे ही जानकारी मिली राहुल त्रिपाठी पहुंचे हैं, लोगों की भीड़ लग गई. लोग उनकी एक झलक पाने और सेल्फी खिंचवाने के लिए बेताब दिखे. लोगों को भी राहुल त्रिपाठी ने निराश नहीं किया. उन्होंने सभी के साथ सेल्फी फोटो खिंचवाया.

आईपीएल में हैदराबाद की ओर से खेल रहे हैं राहुल

बता दें कि राहुल त्रिपाठी आईपीएल के वर्तमान सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से क्रिकेट खेल रहे थे. भले ही हैदराबाद टीम क्वालिफाई नहीं कर पाई, मगर प्रतियोगिता में त्रिपाठी ने 37 से ऊपर की औसत और 158 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 413 रन बनाएं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल है. सबसे पहले राहुल त्रिपाठी को वर्ष 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाईंटस फ्रेंचाइजी की ओर से खेलने का मौका मिला था. फिर कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी की ओर से भी दाहिने हाथ के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले राहुल त्रिपाठी का ननिहाल झारखंड के पलामू में हैं. बताया जाता है कि उनका जन्म झारखंड की राजधानी रांची में मार्च 1991 को हुआ था. इनके पिता अजय त्रिपाठी कर्नल है तथा माता सुचित्रा त्रिपाठी घरेलू महिला हैं. राहुल त्रिपाठी महाराष्ट्र से प्रथम श्रेणी (रणजी)के क्रिकेटर हैं. आईपीएल के इस स्टार खिलाड़ी के दिवड़ी मंदिर पहुंचने पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे. चारों और चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा था. सुरक्षाकर्मियों और फैन्स के साथ राहुल त्रिपाठी ने खुब सेल्फी फोटो खिंचवाया.

रिपोर्ट: मुजफ्फर हुसैन, खूंटी

Published at:28 May 2022 07:31 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.