चाईबासा(CHAIBASA )- अब शहर के लोगों को मच्छरों से निजात दिलाने को लेकर नगर परिषद चाईबासा द्वारा लगभग 20 लाख की लागत से कोल्ड फागिंग मशीन खरीदा है. इस संबंध में नगर परिषद चाईबासा के नगर प्रबंधक ज्योतिपुंज पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि नए कोल्ड फागिंग मशीन से धुआं नहीं निकलेगा,तथा यह केमिकल के भाप के असर से मच्छरों के प्रकोप को कम किया जाएगा.कोल्ड फागिंग मशीन के सफल संचालन को लेकर नगर परिषद के कर्मी मुन्ना आलम ,जयपाल बारी, राजकुमार महतो, सागर गोप, आशीष निषाद के देखरेख में नगर परिषद के सभी वार्डों में क्रमवार फागिंग मशीन चलवाई जाएगी.
रिपोर्ट: संतोष वर्मा (चाइबासा)
