✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हॉकी झारखंड की नौवीं वार्षिक आमसभा में नयी कार्यसमिति का गठन, सिमडेगा सर्वश्रेष्ठ जिला घोषित

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 3:55:43 AM

सिमडेगा(SIMDEGA):  रांची के मोराबादी मरांग गोमके जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम  के सभागार में हॉकी झारखंड की नौवीं वार्षिक आमसभा एवम 2022 से 26 के लिए हॉकी झारखंड के कार्यकारिणी समिति का चुनाव किया गया, जिसमें हॉकी झारखंड के सभी 24 जिला के अध्यक्ष एवम सचिव उपस्थित रहें. यह बैठक रिटर्निग ऑफिसर सेवानिवृत प्रधान जिला न्यायधीश जयप्रकाश सिंह जी,  झारखंड सरकार के पर्यवेक्षक के रूप में जिला खेल पदाधिकारी रांची उपवन बड़ा, झारखंड ओलंपिक संघ से पर्यवेक्षक शिवेंद्रू दुबे कोषाध्यक्ष झारखंड ओलंपिक संघ एवम हॉकी इंडिया से ऑब्जर्वर के रूप में रंजीत गिल की उपस्थिति में संपन्न हुआ.

इस बैठक में हॉकी सिमडेगा को 2021-22 का बेस्ट डिस्ट्रिक यूनिट ऑफ़ हॉकी झारखंड चुना गया. जिसके लिए हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी को मोमेंटो देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. वहीं बेस्ट कोच ऑफ हॉकी झारखंड के लिए चयनित पुरुष वर्ग में मनोज प्रधान और महिला वर्ग में बिगन सोय को शॉल ओढ़ाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

रिपोर्ट: अमित रंजन, सिमडेगा

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.