✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

11 दिन की तपस्या के बाद समाधि लेने के लिए गढ्ढे में थे बैठे थे बाबा, तभी पहुंच गई पुलिस, फिर क्या हुआ, पढ़िए पूरी खबर

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:40:44 PM

दुमका(DUMKA): दुमका जिला के रामगढ़  थाना क्षेत्र से एक हैरतअंगेज वाक्या सामने आया है. डांड़ो के पाल टोला में गुरुवार की शाम जय निताय धर्म के एक अनुयायी प्रेम बाबा समाधी लेने जा रहे थे. भक्तों और अनुयायियों ने इसके लिए पूरी व्यवस्था कर ली थी. समाधी के लिए 08 फीट गढ्ढा खोदा गया था और उसमें ईंटें बिछायी गयी थी. बाबा पहले तपस्या करते और बाद में उन्हें समाधी दे दी जाती. प्रेम बाबा गड्ढे में बैठकर अभी तपस्या ही कर रहे थे. इससे पहले कि बाबा समाधी ले पाते सूचना रामगढ़ पुलिस को मिली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाबा को हिरासत में लेकर अपने साथ थाना ले गयी.  

11 दिनों के तपस्या के बाद बाबा लेने वाले थे समाधि

जानकारी के अनुसार, डांड़े पासे गांव के 60 वर्षीय प्रेम बाबा जय निताय धर्म के अनुयायी है. रामगढ़ समेत देशभर के कई हिस्सों में उनके सैकड़ों शिष्य है. डांड़ो पाल टोला में भी उनके कई शिष्य हैं. डांड़ो पाल टोला में प्रेम बाबा एक गुफा बनाकर उसमें 11 दिनों तक तपस्या करने वाले थे. इसके लिए जेसीबी मशीन से 8 फीट का गड्ढा खोदा गया था. गड्ढे के अंदर ईट बिछा दिया गया था ताकि बाबा उसमें बैठकर तपस्या कर सके. गुरुवार की शाम से बाबा तपस्या करने वाले थे. बाबा ने मौन व्रत धारण कर लिया था. वह 11 दिनों तक किसी से कुछ बात नहीं करते. उन्होंने अपने शिष्यों को बताया था कि 11 दिनों तक उन्हें थोड़ा दूध एवं लाल चाय पिला कर समाधी स्थल पहुंचा दिया जाए. 11 दिनों बाद बाबा गुफा से निकलकर हवन करते. गुफा में छावनी के लिए बांस भी मंगाया गया था.

चढ़ावा से बनाना था मंदिर

बाबा ने गांव वालों से कहा था कि इस तपस्या में उनके जो भी श्रद्धालु आएंगे और चढ़ावा देंगे उनसे राधा कृष्ण का मंदिर बनाया जाएगा. बाबा के गुफा में तपस्या करने की बात आग की तरह फैल गई थी. गुरुवार की शाम डांड़ो पाल टोला में सैकड़ों लोग इसे देखने के लिए जमा हो गए थे. इसी बीच प्रेम बाबा के घर वालों को इसकी जानकारी हो गई और उन्होंने दुमका एसपी को पूरी बात बताई. एसपी के निर्देश पर रामगढ़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी श्रद्धालुओं को वहां से भगा दिया एवं बाबा को तपस्या स्थल से उठाकर थाना ले आई. यहां बता दें कि प्रेम बाबा के चाचा ने इसी प्रकार कई वर्ष पूर्व गुफा में तपस्या करने के दौरान समाधि ले ली थी. परिजनों को आशंका थी कि कहीं वह भी अपने चाचा की तरह समाधि न ले लें, इसीलिए परिजनों ने एसपी को सूचित कर दिया. रामगढ़ थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि बाबा के द्वारा समाधि लेने की बात पूरी तरह अफवाह थी. बाबा हनुमान गुफा बनाकर उसमें तपस्या करने वाले थे. बाबा के परिजनों ने रामगढ़ थाना में आकर शिकायत की थी. इसीलिए बाबा को उठा कर थाना लाया गया. थाना से ही बाबा के परिजन उन्हें अपने साथ घर ले गए हैं.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.