✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोयलांचल मॉर्निंग अपडेट्स: एक नजर में पढ़िए कोयलांचल के अखबारों की क्या हेडलाइंस

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:33:13 PM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज़पेपर तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें शनिवार दिनांक 28 मई को कोयलांचल के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार है

कार ने महिला को कुचला, भीड़ की पिटाई से सवार की मौत: जीटी रोड पर हरिहरपुर थाना क्षेत्र के पावापुर में शुक्रवार की रात कोडरमा से झरिया तिलक समारोह में जा रही एक तेज रफ्तार कार पलट गई. हादसे में कार के नीचे दबकर एक स्थानीय महिला की मौत हो गई ,वहीं एक स्थानीय बच्चा के अलावा कार सवार ड्राइवर समेत छह लोग घायल हो गए .उग्र ग्रामीणों ने कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला और उनकी पिटाई कर दी. दो लोग किसी प्रकार भाग निकले जबकि पिटाई से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से एक की मौत अस्पताल ले जाने पर हो गई. (प्रभात खबर)

मनमाने तरीके से नाबालिक चलाते हैं 70 फ़ीसदी टोटो, मना करने पर होती है मारपीट की घटनाएं: पुराना बाजार में टोटो के बेतरतीब परिचालन से हर कोई परेशान है .जहां तहां टोटो खड़े होने के कारण यहां की ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई है. पिस्तो देवी रोड में चार पहिया तो दूर, दो पहिया वाहन भी निकालना मुश्किल है. यहां दुकानदारों और टोटो चालकों के बीच आए दिन मारपीट की घटनाएं होती रहती है. (प्रभात खबर)

मरीज के परिजन से 5500 की ठगी: जोड़ा फाटक रोड स्थित पॉपुलर नर्सिंग होम में भर्ती मरीज के परिजन से 5500 की ठगी कर ली गई है. गिरिडीह निवासी बजरंगी यादव ने मामले की शिकायत बैंक मोड़ थाना में की है. उसने बताया कि वह सराय ढेला स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर पर ठहरा हुआ था .अपनी बेटी के पैर का ऑपरेशन कराने अस्पताल गया. अस्पताल को ₹30000 भुगतान करना था ,वह नर्सिंग होम के बाहर पानी लेने आया तो वहां खड़े एक व्यक्ति ने खुद को नर्सिंग होम का कर्मचारी बताते हुए कहा कि तुम्हें ₹30000 नहीं देने होंगे ₹15000 का भुगतान कर दो. (प्रभात खबर)

पूर्व सीएमडी समेत कई लोगों की परेशानी बढ़ी: बीसीसीएल के पूर्व सीएमडी पीके लाहिड़ी समेत अन्य लोगों को निकट भविष्य में अदालत से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इस मामले के अन्य आरोपियों की मुश्किल बढ़ती नजर आ रही है. सुप्रीम कोर्ट ने मिलन परकरिया की स्पेशल लीव पिटिशन को खारिज कर दिया है. स्पेशल लीव पिटिशन के माध्यम से मिलन  ने झारखंड हाई कोर्ट द्वारा 20 अप्रैल 2022 को खारिज की गई अग्रिम जमानत अर्जी के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. (हिंदुस्तान) 
 

एमबीबीएस की 100 सीट के लिए फिर से कवायत:  अगले सत्र 23 24 में एस एन एम एम सी एच अपने यह एमबीबीएस की सीट 50 से बढ़ाकर 100 करने की कवायद में जुट गया है. नेशनल मेडिकल कमीशन को निरीक्षण फीस भेजा जा रहा है. एनएमसी द्वारा बताई गई कमियों को भी दूर किया जा रहा है.(हिंदुस्तान) 

सीएमपीएफओ मुख्यालय रांची शिफ्ट होगा, वही कमिश्नर का स्थाई दफ्तर: कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन के कमिश्नर का स्थाई कार्यालय रांची में बनेगा. इसे लेकर विभाग की ओर से काम शुरू कर दिया गया है. हीरापुर पुलिस लाइन स्थित सीएमपीएफओ  का वर्तमान कार्यालय जल्द धनबाद के इतिहास के पन्नों में सिमट जाएगा .अब धनबाद में मात्र क्षेत्रीय कार्यालय अस्तित्व में रहेगा . (दैनिक भास्कर) 

वर्चस्व को लेकर आपस में भिड़े कोयला चोर, गोली और बम के धमाकों से दहला भागा बांध: भागा बांध ओपी क्षेत्र के सीमा पर स्थित कारगिल पुल इलाका  गुरुवार रात करीब 10:30 बजे बम और गोली के धमाके से गूंज उठा. कोयला चोरों का दो गिरोह  वर्चस्व की लड़ाई में आपस में भिड़ गए, हालांकि बरदाद को लेकर केंदुआ डीह में अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है . (दैनिक भास्कर)

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.