धनबाद- तोपचांची मे आज रात्रि करीब 8 बजे बिहार से आ रही बलेनो कार संतुलन खोने से चापानल पर बर्तन धो रही 35 वर्षीय महिला उड़ीया देवी को अपनी चपेट में ले ली, जिसमें महिला की मौत हो गई है. ग्रामीणों की माने तो कार सवार युवक नशे में था.जीटी रोड से करीब 50 फीट अंदर तक गाड़ी चली गई, जिसमें एक मोबाइल दुकान की दिवाल भी क्षतिग्रस्त हो गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को उठाने से मना कर मुआवजे की मांग करने लगे . कार सवार युवक को भी काफी चोट आई है, जिसे साहुबहियार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है. पुलिस मौके पर पहुंच ग्रामीणों को शांत कराने में जुट गई है .
