✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राष्ट्रीय तीरदांजी प्रतियोगिता में सिंदरी की 8 वर्षीय खुशी ने स्वर्ण पदक जीती

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:35:10 PM

धनबाद(DHANBAD) | आंध्र प्रदेश के राजमुंद्री विजयवाड़ा में 23 मई से 30 मई तक आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कांडरा सिंदरी की बेटी 8 वर्षीय खुशी कुमारी ने स्वर्ण पदक जीत कर न केवल अपने माता पिता बल्कि झारखंड का नाम रौशन किया है. खुशी कुमारी ने राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के अंडर 9 के फाइनल में असम को हराकर स्वर्ण पदक जीती. इसके पहले खुशी महाराष्ट्र को हराकर फाइनल में पहुंचीं थी. राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर आज कांडरा पहुंचने पर गाजे बाजे के साथ विजय जुलूस निकाला गया और मिठाइयां बांटी गई. 

  क्षेत्र के सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने खुशी को फ़ूल माला पहनाकर कांडरा की बेटी खुशी का भव्य स्वागत किया. हेड कांडरा निवासी पप्पू महतो की 8 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी डीएवी माडल स्कूल डिगवाडीह की चौथी कक्षा की छात्रा है, खुशी टाटा फीडर सेंटर डिगवाडीह में मधु और ज्योति के साथ कोच मोहम्मद शमशाद के निर्देशन में तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है. खुशी कुमारी के स्वागत में आयोजित जुलूस में प्रकाश महतो, टींकू महतो, किशोर महतो, अशोक महतो,मानिक महतो, संतोष दास, उन्नति देवी, कल्पना देवी , लक्ष्मी देवी, जोशना देवी शामिल थी. 

 सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के प्रतिनिधि कुमार महतो ने भी खुशी को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया. विधायक ढुल्लू महतो ने भी पहुंचकर सम्मानित कियाकोच मोहम्मद शमशाद ने कहा कि राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में अंडर 9 में स्वर्ण पदक जीतना तो मात्र झांकी है खुशी कुमारी का अगला लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता बनना होगा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.