✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भाजपा का दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक शुरू, राज्यसभा चुनाव पर होगी चर्चा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:33:26 PM

हजारीबाग(HAZARIBAGH): कोरोना काल के बाद अब तमाम गतिविधियां तेज हो गई है. राजनीतिक दल भी अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में जुट गई है. इसी उद्देश्य से आज से 2 दिनों तक हजारीबाग में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक क्रियाकलाप कार्यक्रम को रूपरेखा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया है. शुक्रवार को पहले दिन होटल एक इंटरनेशनल में पार्टी के प्रदेश कोर कमेटी व पदाधिकारियों की बैठक दीप प्रज्वलित कर शुरू हुई. इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चाएं की जाएगी. आज के इस बैठक में पार्टी के संगठन मंत्री धर्मपाल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी समेत कई लोग शामिल हुए हैं. कल 28 मई को होटल अरण्य बिहार में पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी. जिसमें प्रदेश भर के पार्टी के सांसद विधायक और कार्यसमिति सदस्य हिस्सा लेंगे. कयास लगाया जा रहा है कि इस दो दिनों की संगठनात्मक बैठक में पार्टी को मजबूत करने के साथ-साथ आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर भी विशेष मंथन किया जाएगा.

रिपोर्ट: राकेश कुमार, हजारीबाग

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.