✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मतदान को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प, एसएसपी ने किया घटनास्थल का दौरा

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:35:24 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत पूर्वी बागबेड़ा पंचायत चुनाव में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसक झड़प में 4 लोग घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. बता दें कि पूर्वी बागबेड़ा पंचायत के बूथ संख्या 63,64 ,65 ,66 में समय अनुसार मतदान जारी था. जहां अचानक कौशल किशोर मंडल और महेश सिंह के समर्थकों के बीच झड़प हो गए और कुछ ही देर में झगड़े ने विकराल रूप ले लिया. वहीं देखते ही देखते झगड़ा हिंसक रूप में तब्दील हो गया.

जमकर हुई मारपीट

एक पक्ष से काजल कुमारी ने बताया कि उनके भाई मतदान केंद्र में वोट डालने आए थे. जहां दूसरे पक्ष से महेश सिंह उनके भाई के साथ हाथापाई की और फिर उनके परिजनों की जमकर पिटाई की. जिसमें वाला लहू लुहान हो गई. वहीं दूसरे पक्ष के महेश सिंह ने बताया कि कौशल किशोर मंडल के पुत्र किशोर यादव के समर्थन में मतदाताओं को बरगलाने की कोशिश कर रहे थे. जहां डांट डपट कर उन्हें भगाया गया उसके बाद वे अपने परिजनों को बुलाकर लाठी-डंडे से लैस होकर उनके ऊपर हमला कर दिया. जिसके बाद यह विवाद बढ़ा है, उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री स्वयं अपने आप को चोटिल की है किसी ने उसके साथ कोई मारपीट नहीं की है उन्होंने बताया इस पूरे घटना का वीडियो फुटेज उनके पास उपलब्ध है. जिसमें साफ दिख रहा है कि किस तरह से उनके ऊपर कौशल किशोर मंडल के लोगों ने हमला किया है.

उचित कार्रवाई का आश्वासन

वही जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर दल बल के साथ पहुंची और दोनों पक्ष के लोगों को शांत कराया घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया और दोनों पक्षों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया इधर मामला और ना बिगड़े इसे लेकर जिले के पुलिस कप्तान डॉ एम तमिलवानन घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी जानकारी हासिल की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि प्रत्याशियों के पक्ष में वोट को लेकर एक पक्ष से दूसरे पक्ष की झड़प हुई है उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.