✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING : मतदान के दौरान गिरा छत का सीलिंग, मतदान कर्मी और मतदाता घायल

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 1:56:16 PM

दुमका (DUMKA) - दुमका जिला में पंचायत चुनाव का चौथा और अंतिम चरण शांतिपूर्ण संपन्न तो हो गया, लेकिन संपन्न होने के पूर्व चौथे चरण के मतदान के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया. सरैयाहाट प्रखंड में कॉपरेटिव भवन के गोदाम में मतदान की प्रक्रिया चल रही थी. इसी बीच अचानक छत का सीलिंग गिर गया. इसकी चपेट में आने से एक मतदाता और एक मतदान कर्मी घायल हो गए. दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट में भर्ती कराया गया . जहां उसका इलाज चल रहा है. चिकित्सक की माने तो दोनों घायल की स्थिति खतरे से बाहर है.

प्रशासन के लिए सबक बना यह हादसा

ग्रामीणों की माने तो भवन लगभग 5 दशक पुराना है और काफी जर्जर स्थिति में है. बाहर से भवन का रंग रोगन कर दिया जाता है. लेकिन उसकी मरम्मत नहीं कराई जाती है. जिसका परिणाम आज मतदान केंद्र में देखने को मिला. उठता है कि जिला प्रशासन चुनाव के घोषणा के पूर्व से ही मतदान की तैयारी में जुट जाती है और प्रशासन का यह प्रयास रहता है कि प्रत्येक बूथ का भौतिक सत्यापन किया जाए ताकि मतदान के दौरान मतदाता और मतदान कर्मी को कोई परेशानी ना हो. इसके बावजूद इस जर्जर भवन में मतदान केंद्र बनाना प्रशासन की चूक मानी जाएगी. गनीमत रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय मतदाताओं की संख्या काफी कम थी और एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन प्रशासन के लिए यह सबक है कि भविष्य में मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन के दौरान भवन की वस्तु स्थिति का भी आकलन कर ले.

रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.