✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोलेरो के पलटने से पशु तस्करी का खुलासा, पुलिस जांच में जुटी

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 5:02:18 PM

सरायकेला (SARAIKELA) - राज्य में गौ पशु तस्करी थमने का नाम नहीं ले रहा है. गौ पशु तस्करी को लेकर प्रशासन द्वारा लगाए गए तमाम सख्तियों के बाद भी पशु तस्कर किसी न किसी तरीके से जानवरों की तस्करी करने से पीछे नहीं हट रहे है. इसी कड़ी में सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के झोपड़ी बस्ती बजरंगबली मंदिर के पास बोलेरो पलट जाने से गौ की तस्करी का तड़के सुबह को खुलासा हुआ. बता दें कि बोलेरो में चार गौ (गाय) को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था. किसी कारण वाहन पलटने से गाड़ी के अंदर दबकर एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाकी तीनों गायों को सुरक्षित बाहर निकाला.

जांच का विषय

गायों को वाहन से सुरक्षित बाहर निकालने के दौरान वाहन चालक मौका देख भागने में सफल रहा. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कपाली ओपी पुलिस को दी. स्थानीय लोगों ने अपने पास ही तीनों गायों को बांध कर रखा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है. सूत्रों की माने तो कपाली क्षेत्र से बड़े पैमाने पर गौ की तस्करी धड़ल्ले से की जाती है. कपाली से तस्करों द्वारा गौ माता की सप्लाई कोल्हान के विभिन्न जगह पर भेजा  जाता है. इस स्थिति में यह उच्च स्तरीय जांच का विषय है कि इन जैसे तस्करों को आखिर किसका संरक्षण मिल रहा है.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.