☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

असामाजिक तत्वों ने कार में लगाई आग, कार पूरी तरह जलकर हुई खाक

असामाजिक तत्वों ने कार में लगाई आग, कार पूरी तरह जलकर हुई खाक

सरायकेला (SARAIKELA) - इन दिनों लोगों के बीच इतने मतभेद हैं कि हर तरफ आपसी रंजिश और सामाजिक कलह बनी रहती हैं. हालांकि हर जगह ऐसी स्थिति नहीं हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी इलाके हैं जहां आज भी लोगों की सोच छोटी और खुराफात हैं. समाज में रहने वालों में से ही कुछ ऐसे लोग होते हैं जो समाज के विरुद्ध काम करते हैं. ऐसा करने से न जाने उन्हें कैसी खुशी मिलती हैं. इसी संबंध में सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र से एक बेहद ही उदासीन खबर सामने आई हैं. यहां के बिरसा मुंडा स्टेडियम के पास गुरुवार देर रात असामाजिक तत्वों ने एक कार को आग के हवाले कर दिया. अगलगी से कार जलकर पूरी तरह खाक हो गई. घटना गुरुवार देर रात्रि 2:30 से 3:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है. कार के मालिक का नाम राकेश रंजन पति बताया जा रहा है.

घटना की तफ्तीश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की तफ्तीश में जुट गई है. पुलिस को घटनास्थल से शराब की बोतलें मिली है. बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने से पहले शरारती तत्वों द्वारा स्ट्रीट लाइट को ऑफ कर दिया गया था. फिलहाल पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कर्रवाई में जुट गई है. वहीं घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल देखा गया.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Published at:27 May 2022 11:42 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.