✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एक नजर में धनबाद कोयलांचल की दिनभर की खबरों पर .....

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:24:13 AM

धनबाद (DHANBAD) -  आंदोलन लाया रंग  और आद्रा रेल मंडल को झुकना पड़ा. आद्रा - गोमो रेलखंड पर भागा स्टेशन के पास बंद फाटक एक  महीने में खोल दिया जाएगा.  आद्रा  रेल मंडल द्वारा अधिकृत विज्ञप्ति  जारी कर यह जानकारी दी गई है.  इस विज्ञप्ति को विधायक राज सिन्हा ने The Newspost  को भेजी है. .  विज्ञप्ति में कहा गया है कि आरओबी  एलाइनमेंट में पाइपलाइन होने के कारण निर्माण कार्य रोकना पड़ा है. पाइप लाइन के कारण निर्माण में बहुत अधिक समय लग सकता है, इस वजह से रेलवे द्वारा लेवल क्रॉसिंग गेट को फिर से खोलने का निर्णय लिया गया है. सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एक माह के भीतर समपार फाटक को फिर से खोल दिया जाएगा. 

धनबाद(DHANBAD) - 50 साल बाद झारखंड के दूसरे सबसे बड़े सरकारी अस्पताल SNMMCH में विधायक राज सिन्हा के फंड से लिफ्ट  तो लगा.  लेकिन यह 10 दिन भी सुचारू ढंग से नहीं चल पाया और लिफ्ट बंद हो गई.  कुल 50 साल के इंतजार के बाद यह लिस्ट लगा ,वह भी सरकार ने उपलब्ध नहीं कराई, स्थानीय विधायक के फंड से लिफ्ट लगवाई गई.  लेकिन लिफ्ट लगाने  के साथ ही 'शनि की महादशा' शुरू हो गई और बिजली नहीं मिलने के कारण लिफ्ट को बंद कर देना  पड़ा. इस लिफ्ट का उद्घाटन 30 अप्रैल 22 को किया गया था जबकि कार्य का शिलान्यास 22 जून 21 को हुआ था. 

धनबाद(DHANBAD) - गाँधी के रास्ते के  आंदोलन की धनबाद में 'अग्नि परीक्षा' हो रही है.  देखना होगा कि न्याय मांगने वाला हारता है या अत्याचार करने वाला विजई होता है.  मामला बाघमारा से जुड़ा हुआ है.  बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो से प्रताड़ित परिवार पिछले 4 मई से अनशन पर है.  लगातार न्याय मांग रहा है, वह कह रहा है कि मुझे सिर्फ न्याय चाहिए लेकिन न्याय उसे नहीं मिल पा रहा है.  अशोक महतो का परिवार परेशान -तबाह जरूर है लेकिन बापू के रास्ते को छोड़ने को तैयार नहीं है.

धनबाद(DHANBAD)  - अंग्रेजों के जमाने का बाजार 'पुरानी  बाजार' समय के साथ इस बाजार की अहमियत बढ़ती गई लेकिन अतिक्रमण  भी साथ- साथ तेज रफ्तार से बढ़ाता  गया.  नतीजा हुआ  कि 35 फीट की सड़क 8 से 10 फीट तक हो गई और कोई भी ग्राहक बाजार में प्रवेश करने से परहेज करने लगा.  
दुकानदारों की बिक्री घटकर 50 फ़ीसदी से भी कम हो गई तन  हो हल्ला शुरू हुआ, मीडिया में बातें आई, The Newspost  इस समस्या को गंभीरता से उठाया. उसके बाद आज नगर निगम सख्त हुआ.  पुराना बाजार से  अतिक्रमण हटाना शुरू हो गया है और नगर निगम की ओर से मुनादी कराई जा रही है कि पुराना बाजार और बैंक मोड़ इलाके में रोड ,नाला, फुटपाथ को अतिक्रमण कर जो भी दुकान चला रहे हैं ,वह उसे तत्काल हटा लें,

धनबाद(DHANBAD) - बीसीसीएल के सी एम डी समीरन  दत्ता ने The Newspost  से विशेष बातचीत में कंपनी की उपलब्धि ,आगे की योजना  सहित कोयला तस्करी  पर रोक  की रणनीति पर विशेष फोकस किया.  सी एम डी ने कहा कि कंपनी का उत्पादन अब जल्द बढ़ेगा. इसके लिए बी सी सी एल ने कमर कस ली है.  कंपनी की  कुछ बंद माइंस जैसे लोयाबाद , अमलाबाद माइंस अब चालू करने की  तैयारी की जा रही है.  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.