✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

IMPACT: पुरानी बाजार में अतिक्रमण को लेकर सख्त हुआ नगर निगम, दुकानदारों को 24 घंटे का समय

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:55:59 AM

धनबाद(DHANBAD): अंग्रेजों के जमाने का बाजार 'पुरानी बाजार', समय के साथ इस बाजार की अहमियत बढ़ती गई, लेकिन अतिक्रमण भी साथ-साथ तेज रफ्तार से बढ़ता गया. नतीजा हुआ कि 35 फीट की सड़क 8 से 10 फीट तक हो गई और कोई भी ग्राहक बाजार में प्रवेश करने से परहेज करने लगा. 

नगर निगम हुआ सख्त

दुकानदारों की बिक्री घटकर 50 फ़ीसदी से भी कम हो गई, तब हो हल्ला शुरू हुआ, मीडिया में बातें आई, The Newspost  ने इस समस्या को गंभीरता से उठाया. उसके बाद आज नगर निगम सख्त हुआ. पुराना बाजार से  अतिक्रमण हटाना शुरू हो गया है और नगर निगम की ओर से मुनादी कराई जा रही है कि पुराना बाजार और बैंक मोड़ इलाके में रोड, नाला, फुटपाथ को अतिक्रमण कर जो भी दुकान चला रहे हैं, वह उसे तत्काल हटा लें, नहीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. दुकान हटाने के लिए उन्हें 24 घंटे का वक्त दिया गया है.

आपको बता दें कि पुराना बाजार, धनबाद जिले का एक ऐसा बाजार है जहां सुई से लेकर तलवार, हथौड़ा से लेकर लाठी-डंडे, फल से लेकर सब्जी, कपड़े आदि जरूरत के सारे सामान मिलते हैं.

रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह के साथ प्रकाश, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.