✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING : चुनाव ड्यूटी में तैनात गोली लगने से एसएसबी जवान की मौत, कारण साफ नहीं

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:31:11 PM

गिरिडीह ( GIRIDIH) -  चौथे चरण के मतदान की ड्यूटी में गिरिडीह के बगोदर आए एसएसबी के जवान की मौत गुरुवार को गोली लगने से हो गई.  मृतक विजय भारती दुमका के शिकारीपाड़ा का रहने वाला था और एसएसबी का जवान था. गुरुवार की सुबह ही अपने बटालियन के साथ शुक्रवार को चौथे चरण का मतदान कराने पहुंचा था. 35 वर्षीय एसएसबी जवान विजय भारती को गोली कैसे लगी और कहां लगी, यह तो स्पस्ट नहीं हो पाया. लेकिन घटना के बाद इलाके में काफी चर्चा है.

 पुलिस पहुंची घटनास्थल

जानकारी मिलने के बाद इलाके के एसडीपीओ नौशाद आलम, पुलिस निरीक्षक दिनेश सिंह और बगोदर थाना प्रभारी नीतिश कुमार भी मृतक जवान को लेकर घटना की जानकारी लेने पहुंचे. लेकिन गोली मृतक के सिर पर लगी, इस दौरान तुंरत उसे बगोदर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया. जहां चिकित्सक डा. सुरेश चाौधरी ने जवान की जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद चर्चा कई तरह का है. चर्चा इस बात को लेकर भी है. मृतक जवान विजय भारती बगोदर के तिरला मोड़ स्थित एक स्कूल में ड्यूटी के लिए रुका था, चर्चा यह भी है कि जवान को गोली बगोदर थाना में ही लगी है. लेकिन अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. तो दूसरी तरफ पुलिस फिलहाल मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर रही है.

रिपोर्ट -- दिनेश कुमार, गिरिडीह

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.