चाईबासा ( CHAIBASA) - पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा वन क्षेत्र के मनोहरपुर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले कोयना रेंज के रेंज अधिकारी विजय कुमार को एसीबी ने 2500 रू0 रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोच लिया. बड़ी बात यह है कि गिरफ्तारी के बाद जब एसीबी ने उनके आवास पर तलाशी ली तो 99 लाख रुपए बरामद हुआ. एसीबी ने रेंज अधिकारी तथा कम्प्यूटर आपरेटर मनीष पोद्दार को भी गिरफ्तार कर टीम जमशेदपुर लेकर रवाना हो गई है. जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार रेंजर तीन रेंज के प्रभार में है, जिसमें पोड़ाहाट जंगल में दो और सारंडा में एक रेंज क्षेत्र के प्रभार में था.
एसीबी सूत्रों के मुताबिक शिकायतकर्ता गणेश प्रमाणिक ने एक पुराने लकड़ी पलंग को जमशेदपुर ले जाने के लिए रेंजर पर 2500 रू0 रिश्वत की मांग की थी, जिसके बाद एसीबी ने अपना जाल बिछाया और रेंजर को ना सिर्फ गिरफ्तार किया, बल्कि उसके घर से लगभग एक करोड़ रूपया भी बरामद किया है.
रिपोर्ट -- संतोष वर्मा, चाईबासा.
