बोकारो(BOKARO): राष्ट्रीय खेल घोटाले मामले में सीबीआई की टीम बोकारो पहुंची. सीबीआई ने झारखंड कबड्डी एसोसिएशन के सचिव सह बोकारो ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह के घर पर रेड मारी है. धनबाद सीबीआई की 4 सदस्यीय टीम का छापा सेक्टर 8/C स्थित क्वार्टर नंबर 2201 तथा उनके पटना के गांव पर भी सीबीआई की जांच चल रही है. सुबह 8 से सीबीआई की टीम बिपिन कुमार सिंह के घर पहुंची है. मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम घर के लोगों से पूछताछ कर रही है और कागजों को भी खंगाल रही है.
खेल घोटाला: राज्य ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष के घर भी सीबीआई की रेड

Published at:26 May 2022 03:31 PM (IST)
Tags:News