✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आदेश पाल के परिजनों को अबतक नहीं मिला नौकरी-मुआवजा, चुनाव ड्यूटी से लौटने के क्रम में हुई थी मौत

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 6:15:11 AM

पलामू (PALAMU): बालिका उच्च विद्यालय हैदरनगर के आदेशपाल नंद लाल राम की मौत दूसरे चरण का पंचायत चुनाव कराकर घर लौटने के क्रम में हो गई थी. मगर, अब तक चुनाव आयोग, सरकार व प्रशासन की ओर से कोई भी सुधि नहीं लिये जाने से झारखंड वित्त रहित शिक्षक संघर्ष मोर्चा में रोष है. मोर्चा के प्रदेश महासचिव प्रो. अरविन्द कुमार सिंह ने गुरुवार को विद्यालय प्रागंण में बैठक की. उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि किसी भी चुनाव डयूटी के दौरान कर्मियों की मौत पर सरकार की ओर से मुआवजा व नौकरी देने का प्रावधान है, पर वित्त रहित विद्यालय के आदेशपाल की मौत के छह दिनों बाद भी कोई सुधि नहीं ली गई. यह चिंता का विषय है. उन्होंने इस संबध में पलामू के उपायुक्त से आश्रित परिवार के एक सदस्य को नौकरी व निर्धारित मुआवजा का भुगतान कराने की मांग की है. उन्होंने इस संबध में राज्य चुनाव आयोग व राज्य सरकार को अवगत कराते हुए अविलंब कार्रवाई करने की भी मांग की है. उन्होंने कहा कि मृतक के आश्रित को न्याय नहीं मिला तो बाध्य होकर मोर्चा आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगा.

रिपोर्ट: जफर हुसैन, पलामू  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.