✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

SNMMCH के प्राचार्य ने विधायक को लिखा पत्र : सर, लिफ्ट बंद है, जनरेटर भी लगा दीजिए , फंड नहीं है, फिर क्या मिला जबाव ? पढ़िए खबर

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:30:33 PM

धनबाद(DHANBAD): 50 साल बाद झारखंड के दूसरे सबसे बड़े सरकारी अस्पताल SNMMCH में विधायक राज सिन्हा के फंड से लिफ्ट तो लगा, लेकिन यह 10 दिन भी सुचारू ढंग से नहीं चल पाया और लिफ्ट बंद हो गई.  कुल 50 साल के इंतजार के बाद यह लिफ्ट लगा, वह भी सरकार ने उपलब्ध नहीं कराई. स्थानीय विधायक के फंड से लिफ्ट लगवाई गई. लेकिन लिफ्ट लगाने के साथ ही 'शनि की महादशा' शुरू हो गई और बिजली नहीं मिलने के कारण लिफ्ट को बंद कर देना पड़ा. इस लिफ्ट का उद्घाटन 30 अप्रैल 2022 को किया गया था. जबकि कार्य का शिलान्यास 22 जून 2021 को हुआ था. उद्घाटन भी बहुत तामझाम के साथ हुआ और मरीजों को उम्मीद थी कि अब ऊपर-नीचे जाने में उन्हें परेशानी नहीं होगी. लेकिन यह उम्मीद केवल उम्मीद ही रह गई और फिर से मरीजों को सीढ़ियों पर चढ़ने उतरने का सिलसिला शुरू करना पड़ा.

विधायक फंड में अभी नहीं है पैसे : राज सिन्हा   

बता दें कि इस अस्पताल के जितने महत्वपूर्ण विभाग है, वह उपरी मंजिल पर है, इससे मरीजों को ले जाने में भी परेशानी होती है. इन्हीं सब को देखते हुए विधायक ने लिफ्ट लगवाया. इस संबंध में अस्पताल के अधीक्षक एके बर्णवाल का कहना है कि जनरेटर चलाने के लिए 40 केवीए जनरेटर की जरूरत होगी और इतना शक्तिशाली जनरेटर उन लोगों के पास नहीं है. इसके लिए सरकार को लिखा गया है, मिल जाएगा तो लिफ्ट की सुविधा शुरू करा दी जाएगी. दूसरी ओर इस संबंध में विधायक राज सिन्हा का कहना है कि हम लोग अधिकारियों को 'कौर-कौर तो खिला नहीं सकते हैं' लिफ्ट लगवा दी गई और अब प्राचार्य का एक पत्र आया है कि जनरेटर भी लगवा दीजिये.  राज सिन्हा ने कहा कि अभी उनके फंड में पैसा नहीं है, फंड में पैसा आने तक जनरेटर की सुविधा नहीं मिलती है तो जनरेटर लगाने की कोशिश करेंगे. 

लिफ्टमैन की भी हो व्यवस्था

इस बीच उन्होंने राज्य सरकार के तमाम बड़े अधिकारियों से जनरेटर मुहैया कराने की अपील की है, यह भी कहा है कि लिफ्टमैन की व्यवस्था करा दी जाए, जिससे लिफ्ट सुचारू रूप से चलता रहे और लोगों को सुविधाएं मिलती रहे. आपको यह भी बता दें कि संथाल परगना ही नहीं उत्तरी छोटानागपुर के जिलों से भी मरीज यहां आते हैं. धनबाद के SNMMCH से ऊपर केवल रिम्स ही गिनती होती है, देखना है अस्पताल कब तक अपनी समस्याओं पर  आंसू बहाता रहेगा या फिर कोई तारणहार इसे मिलेगा.

रिपोर्ट: शाम्भवी सिंह के साथ प्रकाश, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.