☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

खुशखबरी : भारत और बांग्लादेश के बीच मिताली एक्सप्रेस ट्रेन 1 जून से, लंबा इंतजार हुआ खत्म

खुशखबरी : भारत और बांग्लादेश के बीच मिताली एक्सप्रेस ट्रेन 1 जून से, लंबा इंतजार हुआ खत्म

कोलकाता- लंबे समय से चली आ रही यह मांग अब पूरी होने जा रही है. सिलीगुड़ी और ढाका के बीच रेल सेवा शुरू होने जा रही है. रेलव ने भारत और बांग्लादेश के बीच रेल सेवा शुरू करने की तारीख निश्चित कर दी है.न्यू जलपाईगुड़ी और ढाका के बीच 'मिताली एक्सेप्रेस' ट्रेन 1 जून से शुरू होने जा रही है. रेल मंत्री इस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

लंबे समय से थी मांग

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक न्यू जलपाईगुड़ी और ढाका के बीच रेल सेवा शुरू करने की लंबे समय से मांग चल रही थी. इसी सिलसिले में रेल विभाग ने दोनों देशों के बीच रेल सेवा शुरू करने की पहल की. जिसके बाद न्यू जलपाईगुड़ी से ढाका तक का ट्रायल रन भी किया गया. अब 1 जून से मिताली एक्सप्रेस ट्रेन जलपाईगुड़ी से बांग्लादेश के ढाका तक का सफर शुरू होने जा रहा है. इस ट्रेन के लिए टिकट के आरक्षण की बुकिंग भी शुरू हो गई है. बुधवार का पहला टिकट भी न्यूजलपाईगुड़ी रिजर्वेशन काउंटर से एक यात्री ने लिया.रेलवे के अनुसार मिताली एक्सप्रेस भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे न्यू जलपाईगुड़ी से रवाना होगी और यह ट्रेन रात 10:30 बजे बांग्लादेश के ढाका पहुंचेगी.

1 जून को रवाना होगी मिताली एक्सप्रेस

मिताली एक्सप्रेस भारतीय सीमा के अंतिम स्टेशन हल्दीबाड़ी पर 10 मिनट के लिए रुकेगी.वहीं बांग्लादेश सीमा पर आखिरी स्टेशन चिलाहाटी में रुकेगी.रेलवे के सूत्रों के अनुसार 1 जून को भारत और बांग्लादेश देशों के रेल मंत्री संयुक्त रूप से वर्चुअली मिताली एक्सप्रेस काे झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध के प्रतिफल के रूप में इसे देखा जा रहा है.

Published at:26 May 2022 12:11 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.