✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING : गैंगस्टर प्रिंस खान के 5 गुर्गे गिरफ्तार, ठेकेदार के आवास पर फायरिंग कर फैला रहे थे दहशत

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:32:26 PM

धनबाद(DHANBAD) -  धनबाद में रंगदारी के लिए फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है.  एसएसपी संजीव कुमार ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 22 मई को बिल्डर मतलूब अंसारी के घर फायरिंग की गई थी फिर 23 मई को दिन दोपहर हाउसिंग कॉलोनी में ठेकेदार रामनरेश सिंह के घर पर फायरिंग की गई.

 इन दोनों घटनाओं के पीछे मकसद लोगों को डराना -धमकाना था और यह काम  प्रिंस खान के लोगों  ने ही की थी.  एसएसपी ने बताया कि 5 लोगों की गिरफ्तारी की गई है, उनमें विक्की ,शंकर शर्मा ,श्याम पांडे सहित पांच  है.  जो कपड़े पहन कर इन लोगों ने घटना को अंजाम दिया था , वह  कपड़ा भी बरामद कर लिया गया है.  साथ ही मोबाइल, बाइक  आदि भी पुलिस ने बरामद किया है.  इतना ही नहीं, यह काम करने के लिए उन लोगों को ₹50000 दिए गए थे, जिसमें से ₹39000  भी पुलिस ने जब्त  कर लिया है.  इन पांचों की गिरफ्तारी धनबाद के विभिन्न इलाकों से की गई है.

अपराधियों में  विक्की लाईजनर की भूमिका में  था. वह सीधे प्रिंस खान के संपर्क में था. इसके सबूत भी पुलिस के हाथ लगे है. एस एसपी ने दोहराया कि कोई भी अपराधी  नहीं बचेगा, सलाखों के पीछे  जाएगा ही जाएगा.  एसएसपी ने लोगों से अपील की कि अपने घरों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी जरूर रखें, इससे पुलिस को शुरुआती जांच में मदद मिलती है और अपराधी तक पुलिस को पहुंचने में सहयोग भी मिलता है.

रिपोर्ट -- शांभवी/ प्रकाश, धनबाद 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.