✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अंतिम चरण का मतदान 27 मई को, तीसरे-चौथे चरण की मतगणना 31 मई को

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:24:11 PM

धनबाद(DHANBAD) - गोविंदपुर और निरसा में 27 मई को होने वाले चौथे  चरण के मतदान के लिए उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी  संदीप सिंह ने बुधवार को न्यू टाउन हॉल में सेक्टर मजिस्ट्रेट को त्रुटि मुक्त, स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराने और चुनाव में उनके कर्तव्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी.  
सेक्टर मजिस्ट्रेट को बताया गया कि डिस्पैच सेंटर से चुनाव सामग्री लेकर सीधे संबंधित क्लस्टर में पहुंचे.  चुनाव के दिन क्लस्टर से अपने बूथों पर जाए, चुनाव संपन्न कराने के बाद बूथ से क्लस्टर और क्लस्टर से सीधे स्ट्रांग रूम पोलिंग पार्टी और सुरक्षाकर्मियों के साथ पहुंचे.  इस दौरान  बीच में कहीं भी, किसी भी काम के लिए, नहीं रुके. उनको बताया गया कि चुनाव की सभी प्रक्रिया और दिशा निर्देशों का एसओपी के अनुसार पालन करे.  

समय पर पहुंचे और सचेत रहे 

डिस्पैच दिवस से पूर्व एक बार अवश्य मतदान केंद्रों का भ्रमण करे.  मतदान सामग्री प्राप्त करने के लिए समय से डिस्पैच सेंटर पहुंचे.  सभी सामग्री का मिलान कर उसकी जांच कर ले , मतदान से कम से कम एक घंटा पूर्व बूथ पर सभी आवश्यक तैयारियां और कागजी कार्रवाई को पूरी करें, निर्धारित समय से मतदान प्रारंभ करना सुनिश्चित  करे. बैठक के दौरान मुख्य प्रशिक्षक संजय कुमार, राजकुमार वर्मा, उमेश लाल आदि ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को बैलेट बॉक्स को खोलने, उसका निरीक्षण करने और मतदान पूरा होने के बाद उसकी सीलिंग प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षण दिया. चौथे चरण के मतदान के लिए 26 मई को आर.एस. मोर कॉलेज गोविंदपुर से गोविंदपुर प्रखंड के लिए तथा राजकीय पॉलिटेक्निक, निरसा से निरसा प्रखंड के लिए चुनाव सामग्री को डिस्पैच किया जाएगा.वहीं 27 मई को गोविंदपुर व निरसा में होने वाले चुनाव के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक, धनबाद में गोविंदपुर की तथा गुरु नानक कॉलेज, भूदा में निरसा प्रखंड की मतपेटी सहित अन्य चुनाव सामग्री जमा कराई जाएगी. 

 तीसरे  व चौथे  चरण की मतगणना 31 मई को होगी

31 मई को कलियासोल व एगारकुंड प्रखंड की मतगणना गुरुनानक कॉलेज भूदा में तथा बलियापुर प्रखंड की मतगणना राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद में की जाएगी.  31 मई को ही गोविंदपुर प्रखंड की मतगणना राजकीय पॉलिटेक्निक ,धनबाद में तथा निरसा प्रखंड की मतगणना गुरु नानक कॉलेज भूदा में की जाएगी. बैठक में उपायुक्त  संदीप सिंह, एसएसपी  संजीव कुमार, अपर समाहर्ता  नंदकिशोर गुप्ता, डीटीओ  ओम प्रकाश यादव, विशेष कार्य पदाधिकारी  सुशांत मुखर्जी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.