✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोयलांचल मॉर्निंग अपडेट्स: एक नजर में पढ़िए कोयलांचल के अखबारों की क्या है हेडलाइंस

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:19:05 PM

अगर सुबह के हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज़पेपर तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें बुधवार दिनांक 25 मई को कोयलांचल के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार है

प्रिंस खान ने ठेकेदार को फिर धमकाया ,खोपड़ी उड़ा देंगे: वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान ने पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार रामनरेश सिंह को एक बार फिर धमकाया है. मंगलवार को उनके मोबाइल पर प्रिंस  खान ने दो बार व्हाट्सएप कॉल किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. कुछ ही देर बाद प्रिंस खान ने उन्हें मैसेज किया, इसमें लिखा था पुलिस के चक्कर में मत पड़ो, रुपया दो नहीं तो खोपड़ी उड़ा देंगे . (प्रभात खबर)

आईआईटी के रिसर्च स्कॉलर ने विस्फोट के प्रभावों का पूर्वानुमान लगाने की तकनीक विकसित की: धनबाद के कोयला खदानों में खनन के लिए किया जाने वाला विस्फोट हमेशा  चुनौतीपूर्ण रहा है. कारण कई बार विस्फोट से खदान के आसपास मौजूद आबादी को नुकसान होता है. खदान के करीब घरों में दरार पड़ जाती है, वही पत्थरों के टुकड़े उड़कर आसपास के घरों में गिरने से हादसे की आशंका रहती है. अब इसके प्रभाव को नियंत्रित करने का तरीका आईआईटी आईएसएम माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग में पीएचडी कर रहे रिसर्च स्कॉलर अनुराग अग्रवाल ने खोज निकाला है.
(प्रभात खबर)

शताब्दी बंद खदान में मिला कंकाल लापता युवती का होने का दवा: बरोड़ा की महेशपुर कॉलोनी के पीछे शताब्दी पैच की बंद खदान में सोमवार को एक कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई. घटनास्थल पर बाल ,कपड़े और जूते आदि मिले है. मधुबन पुलिस कंकाल के अवशेष व वालों को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजने की तैयारी कर रही है. इस संबंध में एएसआई सुनील मुर्मू की शिकायत पर मंगलवार को अज्ञात के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को खदान में फेंकने का मामला मधुबन थाना में दर्ज किया गया है. (प्रभात खबर)

बीसीसीएल आवासों में रहने वालों को देना होगा यूजर चार्ज: गाड़ी वाला आया, घर से कचरा निकाल .सुबह-सुबह इसी गाने के साथ आपके दरवाजे पर पहुंचकर कचरा उठाने वाली गाड़ी की सुविधा मुफ्त नहीं मिलेगी. नगर निगम ने बीसीसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोगों से यूजर चार्ज लेने का निर्देश दिया है. (हिंदुस्तान)

धनबाद में जलस्तर सबसे नीचे ,टुंडी में बेहतर: जिले के टुंडी प्रखंड का जलस्तर सबसे अच्छा है लेकिन धनबाद का सबसे खराब है. टुंडी में 25-30 फीट जमीन के नीचे पानी है, जिले के गोपीनाथडीह, pandercolony में जलस्तर 7 फीट पहुंच गया है. विभागीय अधिकारियों का कहना है कि 65 फीट पहुंचने पर जल संकट की आशंका अधिक हो जाती है. (हिंदुस्तान)

बलियापुर डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मी गायब: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने बलियापुर गए पीबी एरिया के कर्मी शिव प्रकाश राम मतदान केंद्र पहुंचने से पहले ही डिस्पैच सेंटर से लापता हो गए. गायब करने के पुत्र अभिमन्यु राम ने बलियापुर थाने में इसकी लिखित शिकायत की है. कर्मी के परिजन उनकी खोज में लगे हैं . (दैनिक भास्कर)

निजी स्कूलों ने सरकार के आदेश के खिलाफ korona काल में भी पढ़ाई थी फीस ,अब की जाएगी कार्रवाई: शहर के ज्यादातर निजी स्कूलों ने सरकार और जिला प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघन कर पिछले 3 वर्षों में फीस बढ़ाई है. इनमें कोरोना काल के 2 साल भी शामिल हैं ,जिनमें अभिभावकों पर बोझ नहीं डालने का राज्य सरकार ने खास आदेश दिया था, हालांकि सत्र 20 21 में अधिकतर स्कूलों ने बच्चों से सिर्फ ट्यूशन फीस ली लेकिन korona काल के ही अगले सत्र 21 22 में वार्षिक शुल्क वसूलना शुरू कर दिया . (दैनिक भास्कर)

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.