✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING : जैसे-जैसे IAS पूजा सिंघल उगल रही राज, सामने आने लगे कई चर्चित और बेनाम चेहरे, दो IAS रडार पर

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 5:09:06 PM

रांची(RANCHI) - मनरेगा घोटाला और अवैध खनन से जुड़े मामले की तह धीरे धीरे खुलने लगी है.मंगलवार को ईडी ने रांची में आधे दर्जन ठिकानों पर छापा मारा. इनमें विशाल चौधरी और निशित केशरी जैसे रसूखदार लोग शामिल हैं. निशित केसरी मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का के रिश्तेदार हैं. दोनों में साला- बहनोई का रिश्ता है. निशित केशरी बड़े बिल्डर और डेवलपर हैं. कहा जाता है कि अनेक आईएएस अधिकारियों की काली कमाई इसकी कंपनी में लगी है. विशाल चौधरी भी बड़ा आसामी है. वह कौशल विकास का काम लिए हुए है.इसके अलावा ‌राजीव अरुण एक्का के खास में से हैं. सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का के साइलेंट पार्टनर हैं.
           

मुख्यमंत्री सचिवालय से जुड़े लोगों तक पहुंच रही जांच

ईडी की छापेमारी की आंच मुख्यमंत्री सचिवालय से जुड़े लोगों तक पहुंच रही हैं. ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही दो आईएएस अधिकारी लपेटे में आएंगे. निलंबित आईएएस और पूर्व खनन सचिव पूजा सिंघल पूछताछ में धीरे- धीरे टूटने लगी है. इससे अवैध खनन के कारोबारियों और उनके सत्ता में बैठे हुक्मरान का राज खुल रहा है.आगे और भी बड़ी कार्रवाई देखी जा सकती है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.