धनबाद(DHANBAD) - गांव की सरकार के चुनाव में विधायक मथुरा महतो और विधायक ढुल्लू महतो को झटका लगा है, जबकि पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो की प्रतिष्ठा अभी दांव पर है. जिला परिषद् संख्या 21 पर उनकी पुत्रवधू चुनाव लड़ रही है. परिणाम की घोषणा अभी नहीं हुई है, मंगलवार की शाम तक होने की संभावना है. बता दें कि विधायक मथुरा महतो के भगिना व झामुमो जिला सचिव पवन महतो के बेटे विकास महतो ज़िप संख्या 16 से चुनाव हार गए है. इतना ही नहीं भाजपा नेत्री प्रियंका पाल भी चुनाव हार गई है. प्रियंका पाल को पूर्व प्रमुख भानु प्रताप सिंह चौधरी की पत्नी रूपा ने पराजित किया है. वही बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को भी झटका लगा है. विधायक के करीबी और रामराज मंदिर के अध्यक्ष चंदन महतो मुखिया का चुनाव हार गए हैं, यहां से विनोद नापित चुनाव जीते है. यह परिणाम चौंकाने वाला बताया जाता है.
विधायक मथुरा महतो और ढुल्लू महतो के समर्थित प्रत्याशी चुनाव में पराजित

Published at:24 May 2022 02:13 PM (IST)
Tags:News