☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अवैध खनन क्षेत्र में हादसे से बचने के लिए डालसा 31 मई तक चलाएगा अभियान

अवैध खनन क्षेत्र में हादसे से बचने के लिए डालसा 31 मई तक चलाएगा अभियान

धनबाद(DHANBAD) | विधिक जागरूकता रथ मंगलवार को दामोदरपुर पहुंचा और लोगों को जागरूक किया.  अवर न्यायाधीश सह सचिव डालसा  निताशा बारला ने बताया कि पैनल अधिवक्ता अजय कुमार भट्ट, पीएलबी हेमराज चौहान, मुखिया  कमली हांसदा के द्वारा दामोदरपुर में मजदूरों को अवैध खनन और उसके परिणाम के प्रति लोगों को जागरूक किया गया.  पैनल अधिवक्ता अजय कुमार भट्ट ने कहा कि लगातार खान हादसे हो रहे हैं ,लोगों की जाने जा रही है.  लोगों को जागरूक करने और उनकी जान-माल की रक्षा के लिए झालसा  न्याय रथ  31  मई तक गांव ,पंचायत में घूम घूम कर लोगों को उनको अधिकार से अवगत कराएगा.  

लोगों को उनके कानूनी अधिकार और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देगा. न्यायाधीश श्रीमती बारला ने बताया की कोयला चुनने के क्रम में चाल धसने से कई परिवारों के ऊपर से अभिभावकों का साया उठ जाता है, जिससे कि उनके परिवार दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर हो जाते है. इस दौरान कहा गया कि अपने बच्चों एवं परिवारों का  उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए अवैध खनन में ना जाये.  मौके पर 53 लोगों के  विभिन्न तरह के आवेदन लिए गए.  ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌

Published at:24 May 2022 01:17 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.