✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोयलांचल मॉर्निंग अपडेट्स: एक नजर में पढ़िए कोयलांचल के अखबारों की क्या है हेडलाइंस

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:15:46 PM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज़पेपर तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें मंगलवार दिनांक 24 मई को कोयलांचल के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार है

SSP बोले दंडाधिकारी तैनात कर जल्द हटाएंगे टैंकर, ढुल्लू के खिलाफ 20 दिनों से अनशन पर है परिवार: विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ चीताही बस्ती के अशोक महतो, उनकी पत्नी एवं बच्चों का अनिश्चितकालीन अनशन सोमवार को 20वे दिन भी जारी रहा .भीषण गर्मी में भी परिवार न्याय के लिए अनशन स्थल पर डटा है. चीताही धाम स्थित रामराज मंदिर के समीप कुंती देवी की दुकान के आगे टैंकर खड़ा करने से उनके समक्ष रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है. टैंकर लगवाने का आरोप विधायक ढुल्लू महतो पर है. (प्रभात खबर)

एक्सप्रेस ट्रेन बनाकर चलाई जा रही पैसेंजर ट्रेन ,यात्रियों की जेब हो रही ढीली: एक तरफ कोविड-19 के दौरान बंद की गई गरीब रथ एक्सप्रेस, धनबाद बांकुड़ा व धनबाद चंद्रपुरा पैसेंजर अब तक चालू नहीं हुई, दूसरी तरफ आसनसोल गया मेमू, गया आसनसोल मेमू, आसनसोल वाराणसी मेमू, वाराणसी आसनसोल मेमू ,बर्दवान हटिया मेमू, हटिया बर्दवान मेमू पैसेंजर को एक्सप्रेस का दर्जा दे दिया गया है. ऐसे में इन ट्रेनों में सफर करना अब महंगा हो गया है. (प्रभात खबर)

पीडब्ल्यूडी ठेकेदार के घर दिनदहाड़े गोलीबारी:  शहर की हृदय स्थली कही जाने वाली हाउसिंग कॉलोनी के में रहने वाले ठेकेदार रामनरेश सिंह के घर पर सोमवार की दोपहर 1:00 बजे दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान के बाइक सवार दो गुर्गों पर रंगदारी के लिए 5 राउंड फायरिंग करने का आरोप है . (प्रभात खबर) 

बैंक मोड़ फ्लाईओवर की होगी मरम्मत, डीपीआर बनेगी: बैंक मोड़ फ्लाईओवर मरम्मत को लेकर सरकार की नींद टूटी है .सरकार ने बैंक मोड़ फ्लाईओवर मरम्मत की डीपीआर बनाने के लिए कंसलटेंट बहाली का निर्णय लिया है. कंसलटेंट बहाली के लिए टेंडर निकालने का आदेश पथ निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर ने दिया है. (हिंदुस्तान)

झमाडा की जलदर शाखा निजी एजेंसी के जिम्मे: झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार की जल दर शाखा निजी हाथों में चली गई है. प्रबंधन ने इस विभाग को आउटसोर्सिंग एजेंसी रितिका के जिम्मे कर दिया है .काम ऑनलाइन होने से अब समय पर उपभोक्ताओं को पानी का बिल मिलेगा. (हिंदुस्तान)

सीएम का निर्देश और डीजीपी की चेतावनी बेअसर ,कोयला तस्करी अब भी उफान पर: राज्य के सीएम कहते हैं अवैध खनन बर्दाश्त नहीं होगा. डीजीपी कहते हैं अवैध खनन नहीं होने देंगे. धनबाद के डीसी और एसएसपी कहते हैं कोयला का अवैध खनन व कारोबार नहीं होने दिया जाएगा .ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है जब सरकार और अफसर कोयला तस्करी को लेकर इतना गंभीर है तो फिर धनबाद में अवैध कोयला चल कैसे रहा है .जिले में बंद खदानों व आउटसोर्सिंग  में सैकड़ों की तादाद में लोगों को उतरवाकर कोयला कौन कटवा रहा है ,सड़कों पर हजारों साइकिल वालों से कौन दिन रात अवैध कोयला ढुलवा रहा है . (दैनिक भास्कर)

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह , धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.