☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ब्राउन शुगर और चोरी के आरोप में दो महिला समेत तीन गिरफ्तार

ब्राउन शुगर और चोरी के आरोप में दो महिला समेत तीन गिरफ्तार

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - जमशेदपुर के सीतारामडेरा इलाके में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस ने साहिल भुईयां को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने साहिल की निशानदेही में चोरी के सामान को पूजा भुईयां और जामवती देवी के पास से बरामद किया है. पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली की साहिल अब तक तीन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है. साहिल ने पुलिस को बताया कि चोरी करने के बाद वह चोरी के सामान को पूजा और जामवती को दे देता था. दोनों महिलाएं चोरी के सामान को टपाने का काम करती थी. उनसे जो पैसा आता था. वह आपस में बांट लेते थे.

अपराधिक इतिहास

मामले की जानकारी देने हुए सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि साहिल पूर्व में ब्राउन शुगर बेचने के मामले में जेल जा चुका था. जेल से आने के बाद वह चोरी करने लग गया. बीते दिनों ही उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में उसे गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही में एक जोड़ा सोने की बाली, एक मंगलसूत्र और चार मोबाइल बरामद किया है. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Published at:23 May 2022 06:25 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.