✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

महिला के पेट से निकला 2.5 किलो का ट्यूमर, पारस एचईसी अस्पताल में हुई सफल सर्जरी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:15:27 PM

रांची(RANCHI): धुर्वा स्थित पारस एचईसी अस्पताल ने स्वास्थ्य चिकित्सा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है. पारस एचईसी अस्पताल के योग्य डॉक्टरों की टीम ने बहुत ही दुर्लभ रेट्रोपेरिटोरियल लाइपोमा (retroperitoneal lipoma) की सर्जरी करने में सफलता हासिल की है. 

 फुटबॉल के आकार के ट्यूमर को पेट से निकाला गया

66 वर्षीय सबीना तिर्की के इस ट्यूमर की वजह पेट, किडनी और फेफड़ों  पर दबाव बढ़ा हुआ था. जिस वजह से मरीज़ को उल्टियां हो रही थी और शौच करने में भी समस्या आ रही थी. फेफड़ों पर दबाव के कारण सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी. इन सभी कारणों की वजह से जल्द ही सर्जरी करने का निर्णय लिया गया. जिसके बाद सबीना के पेट से फुटबाल के आकार (20cm x30cm) का ट्यूमर निकाला गया. इस ट्यूमर का वजन 2.5 किलो से भी ज़्यादा का है. इस ट्यूमर को निकालने में डॉक्टरों की टीम को 3 घंटे का समय लगा.

रेट्रोपेरिटोरियल लाइपोमा  क्या है?

इस सर्जरी के बारे में बताते हुए डॉ (मेजर) रमेश दास, डायरेक्टर, जनरल सर्जरी, पारस एचईसी अस्पताल, रांची ने बताया कि, " रेट्रोपेरिटोरियल ट्यूमर एक बेहद दुर्लभ ट्यूमर है जो कि 1लाख लोगों में से 2% से भी कम लोगों में होता है. इसका आकार काफी बड़ा होता है. पेट के पिछले हिस्से में होने की वजह से यह बेहद खतरनाक भी हो जाता है." रेट्रोपेरिटोरियल लाइपोमा  एक ट्यूमर होता है जिसको की वेनायल ट्यूमर बोलते है और ये बहुत सारे फैट सेल्स यानी चर्बी वाले सेल्स से मिलकर बनते है जिसे ट्यूमर ऑफ फैटी सेल्स बोलते है.  इस सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम जनरल सर्जन डॉ. (मेजर) रमेश दास और डॉ. ओमप्रकाश ने दिया. साथ ही एनेस्थीसिया टीम से डॉ. शिव अक्षत और डॉ. प्रियंका शामिल रहे.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.