✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अपराधियों की नयी तरकीब से वाहन मालिक और पुलिस परेशान, एसपी ने न्याय का दिया भरोसा

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:11:36 PM

हजारीबाग (HAZARIBAGH) - हजारीबाग के चरही निवासी गौतम कुमार के लिए उनकी बाइक ही उनके गले की हड्डी बन गई है. गौतम के बाइक का नंबर इस्तेमाल कर अपराधी घटना को अंजाम दे रहे हैं. वहीं पुलिस जांच के दौरान अपराध में इस्तेमाल किए जाने वाले बाइक को डिटेक्ट कर बार-बार गौतम को थाने बुलवाती है. मामले से पूरा परिवार परेशान है.

क्या है मामला

बता दें कि गौतम कुमार के बाइक का नंबर अपराधी इस्तेमाल कर घटना को अंजाम दे रहे हैं. पुलिस नंबर को डिटेक्ट करने के बाद बाइक मालिक गौतम कुमार को बुलाती है. थाना लिहाजा गौतम का पूरा परिवार इस घटना से काफी परेशान है. मामले की शिकायत लेकर गौतम और उसका परिवार  पूरी घटना की आपबीती लेकर हजारीबाग एसपी के पास पहुंचे. जिसके बाद जिले के एसपी मनोज रतन चौथे भी मामले को गंभीरता से लेते हुए ऐसे अपराधियों पर अविलब  नकेल कसने का आश्वासन पीड़ित परिवार को दिया है.

उचित कार्रवाई का आश्वासन

दरअसल चरही निवासी गौतम कुमार को रामगढ़ में हुए बाइक से चैन छिनतई  के घटना में थाने से सूचना पहुंची, जिसके बाद गौतम घबरा गया और उसने स्थानीय चरही थाना पहुंच कर अपनी बात रखी. इतना ही नहीं रामगढ़ में भी जाकर अपराध में अपने बाइक का इस्तेमाल नहीं किए जाने की सफाई दी. गौतम कुमार ने कहा कि जिस बाइक से अपराधी घटना को अंजाम दे रहे हैं वह पूरी तरह ब्लू रंग की है और उसका मॉडल bs6 है जबकि मेरा बाइक ब्लू और वाइट है. बावजूद गौतम इस तरह की घटना से काफी परेशान नजर आ रहा है. लेकिन एसपी से मिलने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई और न्याय मिलने के आश्वासन से उसका पूरा परिवार राहत का सांस ले रहा है.

रिपोर्ट : राकेश कुमार,  हजारीबाग

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.