☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लौह नगरी में पुलिस के परिजन भी सुरक्षित नहीं, डीेएसपी के बॉडीगार्ड के भतीजे की हत्या

लौह नगरी में पुलिस के परिजन भी सुरक्षित नहीं,  डीेएसपी के बॉडीगार्ड के भतीजे की हत्या

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) – जमशेदपुर में डीएसपी के बॉडीगार्ड के भतीजे की बेहरमी से हत्या कर दी गई है. गोलमुरी थाना क्षेत्र से अगवा कर आरोपी इमरान के मानगो स्थित घर के पास झाड़ियों से युवक का शव बरामद किया गया. बता दें कि मृतक दो दिन पहले से लापता था. दो दिन बाद लापता युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. सूचना मिलते ही परिवार के लोग थाना प्रभारी और सिटी एसपी के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए है.

जान से मारने की धमकी

जानकारी के अनुसार मृतक युवक गुलशन चौधरी 19 वर्षीय गोलमुरी का रहने वाला था. उसके परिजनों द्वारा गोलमुरी थाना क्षेत्र में 2 दिन पहले मृतक के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी. इसके बाद दूसरे दिन देर रात मानगो थाना क्षेत्र से युवक का शव बरामद किया गया. वहीं परिवार के लोगों की माने तो मृतक को इमरान नाम का युवक फोन कर पैसे की मांग कर रहा था, और पैसे नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. हालांकि हत्या के बाद सिटी एसपी मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच कर रहे हैं.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Published at:23 May 2022 11:15 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.